लाइफ स्टाइल

दिवाली उत्सव के बीच साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण

Teja
25 Oct 2022 10:10 AM GMT
दिवाली उत्सव के बीच साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण
x
दिवाली उत्सव के बीच साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) पड़ने वाला है। मंगलवार को वर्ष 2022 का लग रहे आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर गांव से लेकर शहर तक हर जगह लोगों में खासी उत्‍सुकता देखी जा रही है। यह सूर्य ग्रहण भारत के कई इलाकों में दिखेगा, ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। 25 अक्‍टूबर को लग रहे साल के दूसरे सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2022 को लेकर ज्‍योतिषविदों ने कई आशंकाएं भी जाहिर की हैं। यह कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकता है। साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को लग रहा है।
दीपावली के ठीक दूसरे दिन यानी 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। इसके कारण विभिन्न मंदिरों में होने वाले अन्नकूट महोत्सव को एक दिन टाल दिया गया है। इस खगोलीय घटना के दौरान शास्त्रत्त्ीय मान्यता को ध्यान में रखते हुए ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा?
25 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में नजर आएगा. कुछ जगहों पर इसे भारत में भी इसे देखा जा सकेगा. भारत में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में नजर आयेगा.
भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल, कब शुरू होगाऔर कब खत्म (Solar Eclipse 2022 Date, Time In India)
सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022 Date, Time In India)
25 अक्टूबर 2022
दोपहर 2:29 से आइसलैंड में प्रारंभ
भारत में अपराहन 4:29 से दिखाई देगा
5:57 पर समाप्त
ग्रहण समाप्त- शाम 6:30 बजे अरब सागर से
सूतक काल 24 अक्टूबर, रात्रि 3:17 बजे से सूतक काल का प्रारंभ हो रहा है
Next Story