- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मानसून में बढ़ता है...
लाइफ स्टाइल
मानसून में बढ़ता है आंखों के संक्रमण का खतरा, जानें 5 बचाव के उपाय
Saba Naaz
29 Jun 2025 2:35 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : मानसून में मौसम भले ही सुहावना हो जाता है, लेकिन इस दौरान कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। आपको कई मौसमी बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे तें हिर जाता है कि आपको सेहत का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखने की जरूरत होती है।
वहीं, एक और दिक्कत बढ़ जाती है और वो है आंखों में इन्फेक्शन की समस्या। दरअसल, हवा में नमी और आसपास की गंदगी के कारण आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार बारिश का पानी या गंदे हाथ काे आंखों में लगाने से रेडनेस, जलन, खुजली या पानी आने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। वायरल कंजंक्टिवाइटिस, एलर्जिक रिएक्शन और स्टाई जैसे इंफेक्शन इस मौसम में जल्दी फैलते हैं।
खासकर तब, जब आसपास साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हम मानसून के दौरान अपनी आंखों की देखभाल जरूर करें। अगर आप भी बरसात के मौसम में अपनी आंखों को बचाए रखना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जो आपके आंखों की सुरक्षा करेंगे। तो आइए बिना देर किए जानते हैं- Eye Infection के लक्षण
आंखों का लाल होना
आंखों में दर्द या खुजली होना
आंख से पानी आना
धुंधला दिखाई देना
आंखों में सफेद या पीले रंग का पस
ऐसे करें आंखों की देखभाल : मानसून में हाथों को साफ रखें। हाथों को सैनिटाइज करें। हो सके ताे कुछ भी छूने पर हैंडवॉश जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि हवा में नमी के कारण बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। इससे इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
कोशिश करें कि हाथों को अपनी आंखों में न लगाएं। इससे भी इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही आंखों को मसलने से भी बचना चाहिए। इससे कॉर्निया डैमेज हो सकता है।
बारिश में जब भी बाहर निकलें तो चश्मा जरूर पहनें। इसके अलावा, स्विमिंग पूल में कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल न करें। पूल में पानी से बचाने वाला चश्मा पहनें। इससे आपकी आंखों को संक्रमण से बचाया जा सकता है।
आई मेकअप करते समय ब्रश, आईलाइनर और मस्कारा को डिसइंफेक्टेंट करना न भूलें। कोशिश करें कि इन्हें किसी से भी शेयर न करें। कई लोगों के इस्तेमाल करने से आंखों में इन्फेक्शन की समस्या बढ़ सकती है।
अपना तौलिया किसी से शेयर न करें। पर्सनल चीजों पर बैक्टीरिया जल्दी अटैक करते हैं। ऐसे में आई इन्फेक्शन से बचने के लिए अपनी पर्सनल चीजों को दूसरों से न बांटें।
Tagsआंखोंसंक्रमणeyesinfectionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





