लाइफ स्टाइल

Life Style : मौसम में बढ़ जाता है सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा इन 6 चीजों से करे उपाए

Kavita2
22 Jun 2024 7:34 AM GMT
Life Style :  मौसम में बढ़ जाता है सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा इन 6 चीजों से करे उपाए
x
Life Style : तेज गर्मी के बाद बारिश की फुहार से लोगों को राहत तो मिलती है, लेकिन यूं मौसम में अचानक बदलाव की वजह से सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा बढ़ जाता है। बदलते मौसम का यह प्रभाव मॉनसून में खूब देखने को मिलता है। कमजोर इम्युनिटी (Immunity) की वजह से यह समस्या और गंभीर हो सकती है। इसलिए अगर आप अपने इम्यून सिस्टम (Immune System) को मजबूत बनाना चाहते हैं ,तो आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड आइटम्स को शामिल करना चाहिए, जिनसे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिले और सीजनल इन्फेक्शन से बचाव में मदद मिल सके। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स
(Foods to boost Immunity)
के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानें।
लहसुन
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों ले लड़ने में मदद करते हैं। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, लहसुन में एलिन भी पाया जाता है, जो सफेद रक्त कोशिकाओं की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही, एंटीइंफ्लामेटरी गुणों की वजह से यह सूजन को कम करता है, जो इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है।
फैटी फिश
साल्मन, टूना, मैकरेल Salmon, Tuna, Mackerel जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है और साथ ही, इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। ये ऑटो इम्यून डिजीज, जैसे रूमाटॉइड आर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने में भी मदद करते हैं।
ब्रोकली
ब्रोकली में कई एंटीऑक्सीडेंट्स Antioxidants और विटामिन सी पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इनके अलावा, इसमें विटामिन ए और ई भी पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आप भी ब्रोकली को देखकर मुंह सिकोड़ते हैं, तो यह जान लें कि यह कैसे आपकी इम्युनिटी के लिए फायदेमंद हो सकता है।
दही
दही में प्रोबायोटिक्स Probiotics in yogurt पाए जाते हैं, जो हमारी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इनसे गट माइक्रोबायोम बेहतर बनता है और गुड बैक्टीरियाज की संख्या बढ़ती है। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, गट हेल्थ और इम्यून सिस्टम आपस में जुड़े होते हैं। इसलिए हेल्दी गट यानी हेल्दी इम्यून सिस्टम। इसलिए दही को अपनी डाइट में शामिल करें।
पालक
पालक में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव
antioxidants oxidative
स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे सेल डैमेज काफी कम मात्रा में होता है। इससे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
बादाम
बादाम में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये दोनों ही इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए रोज कुछ बादाम को कुछ समय में पानी में भिगाकर खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
Next Story