लाइफ स्टाइल

प्याज खाने का सही तरीका, प्याज के सेवन से डायबिटीज कण्ट्रोल, जाने ट्रिक्स

Manish Sahu
19 July 2023 11:47 AM GMT
प्याज खाने का सही तरीका, प्याज के सेवन से डायबिटीज कण्ट्रोल, जाने ट्रिक्स
x
लाइफस्टाइल: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। हां अपने खानपान और स्वास्थ्य जीवनशैली की मदद से इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है। आज के समय में डायबिटीज जैसी बीमारी ने छोटे छोटे बच्चों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो यह सबसे व्यापक जीवन शैली की बीमारी बन गई है। डायबिटीज एक चयापचय विकार है, जिसके कारण शरीर में ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव होता है। ये समस्या तब होती है जब शरीर इंसुलिन का उत्पादन करने में असमर्थ होता है। शरीर को अपरिवर्तनीय तंत्रिका क्षति से बचाने के लिए उच्च ग्लूकोज स्तर का प्रबंधन करना महत्वपूर्ण है। भोजन सेवन कुछ घंटों के अंदर इस स्तर को काफी कम करके मदद कर सकता है। इस अर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे की प्याज आपके डायबिटीज में संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है। प्याज में पर्याप्त मात्रा में फोलेट, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटेशियम और जिंक होता है।
जिसके कारण ये चीनी को नियंत्रित करने में मदद कर सकता हैं। डायबिटीज लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। प्याज में एंटिऑक्सीडेंट के साथ-साथ फाइबर की मात्रा भी शामिल होती है। जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। डायबिटीज में प्याज खाने के फायदे डायबिटीज के मरीजों के लिए फाइबर डाइट लेना बहुत जरुरी होता है। फाइबर शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है, साथ ही ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। इसलिए प्याज में मौजूद फाइबर की मात्रा डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों का पाचन तंत्र अक्सर बिगड़ा रहता है। ऐसी स्थिति में प्याज का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है। साथ ही शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है। प्याज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। इसलिए नियमित तौर पर प्याज का सेवन करने से फाइबर के साथ लो कार्ब फूड भी मिलता है। उसमें नमक, काली मिर्च, नींबू का रस मिलाकर खाएं। 10 टिप्स प्याज का रस प्याद को छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। जिसके बाद ब्लेंडर में थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड कर लें। ब्लेंड होने के बाद छन्नी की मदद से प्याज का सारा रस अलग कर लें। अब इसमें 1 से 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें, और ताजा ही पी लें। प्याज में कैलोरी की मात्रा भले ही कम पाई जाती है, लेकिन विटामिन और खनिज की मात्रा काफी शामिल होती है। लेकिन अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक बार अपने निजी डॉक्टर से एक बार जरुर सलाह लें।
Next Story