लाइफ स्टाइल

रसाेई में छिपा है दांतों को चमकाने का नुस्खा, जानिए

Ritisha Jaiswal
14 Sep 2021 1:55 PM GMT
रसाेई में छिपा है दांतों को चमकाने का नुस्खा, जानिए
x
जहां चमकदार और सफेद दांत इंसान की सुंदरता और व्यक्तित्व में चार चांद लगाते हैं, तो वहीं पीले, कमजोर और गंदे दांत खूबसूरती पर दाग लगा देते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जहां चमकदार और सफेद दांत इंसान की सुंदरता और व्यक्तित्व में चार चांद लगाते हैं, तो वहीं पीले, कमजोर और गंदे दांत खूबसूरती पर दाग लगा देते हैं। इसलिए अपनी मुस्कान को तरोताजा रखने के लिए दांतों की सफाई और चमक का ख्याल रखना भी जरूरी है। अपने दांतो को मोती की तरह सफेद रखना कोई मुश्किल काम नहीं, बल्कि बेहद ही आसान है। तो चलिए हम आज आपको बताते हैं दांत साफ करने के आसान नुस्खे।

सेब का सिरका: एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लें और अपने टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें, जब तक आपके दांत पूरी तरह से साफ न हो जाएं। इससे दांतों के दाग हटने के साथ ही चमक भी आ जाएगी।
नारियल तेल
एक चम्मच नारियल तेल को अपने मुंह में 15 से 20 मिनट तक रखें. इसके बाद ब्रश कर लें। कुछ ही दिनों में दांत मोतियों से चमकने लगेंगे।
नीम
दांतों के पीलेपन और अन्य समस्याओं को खत्म करने के लिए नीम का इस्तेमाल रामबाण की तरह है। नीम के दातून की तरह इस्तेमाल करने से आपके दांत और ज्यादा मजबूत होंगे।
बेकिंग सोडा और नींबू
दांतों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू काफी फायदेमंद साबित होता है। दोनों की रासायनिक प्रतिक्रिया आपके दातों को अधिक चमकदार बना सकती है।
नमक और सरसों का तेल
नमक और सरसों के तेल दांतों को साफ करने का सबसे पुराना देसी उपाय है। यह दांतों की अंदरुनी सफाई करके इन्हे को मजबूत बनाता है और साथ ही दांतों का पीलापन भी दूर करता है। आधा चम्मच नमक में कुछ बूंद सरसों के तेल की मिलाएं और इससे हफ्ते में 2 बार दांतो को साफ करें. इसके इस्तेमाल के बाद दांतों को अच्छे से धो लें।
दरअसल हमारे खानपान में की गई कुछ गलतियों का असर दांतों पर दिखने लगता है। धूम्रपान के ज्यादा सेवन, चाय, कार्बोनेटेड पेय, जामुन के सेवन आदि से दातों पर दाग पड़ जाते हैं और दांत खराब दिखने लगते हैं। इसका ध्यान रखने के लिए रोजाना कम से कम दो बार ब्रश करें।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story