लाइफ स्टाइल

सफ़ेद दाग की समस्या कहलाती हैं विटिलिगो, इन घरेलू नुस्खों से करें इसका इलाज

SANTOSI TANDI
1 Sep 2023 1:16 PM GMT
सफ़ेद दाग की समस्या कहलाती हैं विटिलिगो, इन घरेलू नुस्खों से करें इसका इलाज
x
, इन घरेलू नुस्खों से करें इसका इलाज
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के चेहरे या त्वचा पर सफेद धब्बे बन जाते हैं जो उनकी सुंदरता में कमी लाने का काम करते हैं। सफ़ेद धब्बों की यह समस्या विटिलिगो कहलाती हैं जो कि एक ऑटो इम्यून डिज़ीज़ होता है, जिसमें व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता उसकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने लगती है। कई बार त्वचा का रंग बनाने वाली कोशिकाएं जिन्हें मेलानोसाइट्स के रूप में जाना जाता है नष्ट होने लगती हैं और इसकी वजह से धब्बे होने लगते हैं। हांलाकि इसका सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, त्वचा संबंधी इस बीमारी में यूं तो कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन शरीर पर यह दाग दिखने में अच्छे नहीं लगते और त्वचा की रंगत बिगाड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर आपको इन सफ़ेद दाग की समस्या से छुटकारा मिल सकता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
हल्दी
हल्दी और सरसों के तेल को मिलाकर बनाया गया मिश्रण दाग वाली जगह लगाने से दाग कम होने लगता है। इसके लिए आप एक चम्मच हल्दी पाउडर लें। अब इसे दो चम्मच सरसों के तेल में मिलाए। अब इस पेस्ट को सफेद चकतों वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट तक रखने के बाद उस जगह को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें। इससे आराम मिलेगा।
शहद
शहद में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। शहद बहुत जल्दी त्वचा में अवशोषित हो जाता है। शहद को धब्बों पर लगाने से फायदा होगा लेकिन अगर आप इसे चंदन पाउडर, हल्दी, राइस पाउडर के साथ मिलाकर लगाते हैं तो ये और भी कारगर साबित होगा।
बथुआ
सफेद दाग से ग्रस्त व्यक्ति को रोज बथुआ की सब्जी खानी चाहिए। बथुआ उबाल कर उसके पानी से सफेद दाग वाली जगह को दिन में तीन से चार बार धोयें। कच्चे बथुआ का रस दो कप निकालकर उसमें आधा कप तिल का तेल मिलाकर धीमी आंच पर पकायें जब सिर्फ तेल रह जाये तो उसे उतारकर शीशी में भर लें।
एलोवेरा
बे ब्यूटीफुल डॉट कॉम के मुताबिक एलोवेरा चेहरे पर सफेद धब्बे और पैच हटाने के लिए सबसे असरदार घरेलू उपायों में से एक है। एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग एजेंट के गुण होते हैं। जो नेचुरल तरीके से सूजन को कम करता है। नियमित रूप से धब्बों पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से इसका असर दिख सकता है।
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों में एंटी-एजिंग और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। तुलसी के ये गुण सफेद दाग से निपटने के लिए महत्वपूर्ण हैं। तुलसी के पत्तों को नींबू के रस के साथ मिलाने से आपकी त्वचा पर मेलेनिन का उत्पादन बढ़ेगा। बेहतर परिणाम के लिए रोज तुलसी के रस और चूने के रस का मिश्रण अपनी त्वचा पर लगाएं।
नीम
नीम की ताजी कोपल का पेस्ट बनाकर उसे छलनी में डालकर उसका रस निकाल लें। एक बड़ी चम्मच नीम के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करें। इस मिश्रण का सेवन आप उम्रभर भी कर सकते हैं। इसके अलावा दो चम्मच अखरोट पाउडर में थोड़ा-सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें।
लाल मिट्टी
सफेद दाग और पैच ज्यादातर शरीर में मेलेनिन के असंतुलन की वजह से हो जाते हैं। एक चम्मच अदरक और लाल मिट्टी को ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। और इस पेस्ट को प्रभावित जहगों पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद इसे धो लें। इसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है।इन घरेलू उपायों की मदद से चेहरे के सफेद दाग और पैच से छुटकारा पाया जा सकता है।
पपीता
पपीता एक स्वादिष्ट फल होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। पपीते को सफेद दाग के लिए प्रभावी माना जाता है। इसके लिए आपको दाग के बराबर वाले पपीते के टुकड़ों को रगड़ना चाहिए। इसके अलावा सफेद दाग के कारण बॉडी की खोए हुए मेलेनिन सेल्स से शरीर को फिर से भरने के लिए नियमित रूप से पपीते का रस पिएं।
Next Story