लाइफ स्टाइल

मॉनसून में आती हैं स्कैल्प पर पिंपल्स की समस्या, करें ये उपाय

Mohammed Raziq
16 Aug 2023 6:12 PM IST
मॉनसून में आती हैं स्कैल्प पर पिंपल्स की समस्या, करें ये उपाय
x
समस्या, करें ये उपाय
बरसात के मौसम में त्वचा और बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। नमी की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। गलत हेयर केयर रूटीन या प्रदूषण का साथ इन समस्याओं को और बढ़ाता हैं। इसके अंतर्गत स्कैल्प पर भी पिंपल्स निकल आते हैं जिसकी वजह से खुजली की समस्या होने लगती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से स्कैल्प पर पिंपल्स की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
टमाटर
सैलिसिलिक एसिड से भरपूर टमाटर भी पिंपल्स को दूर करने में काफी मददगार है। इसके लिए टमाटर का पल्प या जूस को स्कैल्प पर लगाएं और 25 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धोएं। हफ्ते में कम से कम 2-3 बार ऐसा करने से जल्दी रिजल्ट मिलेगा।
दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो इंफैक्शन व पिंपल्स को दूर करने से साथ स्कैल्प को ठंडक भी देता है। इसके लिए दही को स्कैल्प में लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार ऐसा करें। इससे बाल सिल्की भी होंगे।
सेब का सिरका
पानी में सेब का सिरका मिलाकर स्कैल्प पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर ताजे पानी से अच्छी तरह धो लें। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटीइंफ्लामेंटरी और एंटीसेप्टिक गुण स्कैल्फ पिंपल्स व इंफैक्शन से छुटकारा दिलाएंगे।
पपीता
इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरिया और एंटी-फंगस गुण भी पिंपल्स की छुट्टी कर देते हैं । इसके लिए पपीते के पल्प को स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगाएं और फिर माइल्स शैंपू व ताजे पानी से धो लें। इससे बाल शाइनी व सिल्की भी होंगे।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर 20 मिनट लगाने के बाद धो लें। यह ना सिर्फ मुंहासों को दूर करता है बल्कि इससे स्कैल्प को ठंडक भी मिलती है, जिससे खुजली की समस्या नहीं होती। साथ ही यह डैंड्रफ को भी दूर करता है।
Next Story