लाइफ स्टाइल

दांतों की गंदगी से हो सकती है हार्ट अटैक की समस्या

Rani Sahu
21 July 2022 10:39 AM GMT
दांतों की गंदगी से हो सकती है हार्ट अटैक की समस्या
x
अधिकांश लोग यही सोचते हैं की स्वच्छता का मतलब सिर्फ दांतों में कीड़े लगने, टूटने व दांतों में दर्द जैसी समस्याओं से ही जुड़ा होता है पर कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि अगर दांतों की सफाई ना रखी जाये तो यह हार्ट अटैक का भी कारण बन सकता है

अधिकांश लोग यही सोचते हैं की स्वच्छता का मतलब सिर्फ दांतों में कीड़े लगने, टूटने व दांतों में दर्द जैसी समस्याओं से ही जुड़ा होता है पर कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि अगर दांतों की सफाई ना रखी जाये तो यह हार्ट अटैक का भी कारण बन सकता है। हमारे शरीर में बैक्टीरिया के लिए एक एंट्री प्वॉइंट होता है। इसलिए दांतों की सफाई बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार दांतों की सफाई में लापरवाही मसूड़ों से जुड़ी बीमारी और घातक पीरियोडोंटाइटिस का कारण बन सकती है। यह बीमारी हार्ट डिसीज जैसी बीमारी पैदा कर सकती है।

डेंटल हाईजीन यानी दांतों की सफाई आपको न सिर्फ खराब दांत और मसूड़ों की बीमारियों से बचाती है, बल्कि ये आपकी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। दिन में कम से कम 2 बार दांत साफ करे। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वयस्कों में 33% की मृत्यु हर साल हार्ट अटैक से होती है। 85 से 90 % व्यसक दातों से जुड़ी परेशानियों से, 50 % में 50 साल से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक की समस्याओं को देखा जाता है। 6% दांतों से जुड़े मामलों में महामारी के दौरान उपचार नहीं पा गए| तो वहीँ 1 लाख में से 272 भारतीयों में दिल से जुड़ी बीमारियों को देखा गया है, जो दुनिया में 235 के मुकाबले कहीं अधिक है। .


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story