लाइफ स्टाइल

रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार

SANTOSI TANDI
21 April 2024 9:57 AM GMT
रातों-रात दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, जब अपनाएंगे ये घरेलू उपचार
x
बहुत सी महिलाएं और लड़कियां अंडरआर्म्स के कालेपन और गंदा होने की वजह से स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज नहीं पहन पाती हैं। अंडरआर्म्स का कलर डार्क होने के पीछे कई कारण हो सकते है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहद आसान घरेलू नुस्खे और उपाय जिनकी मदद से आप डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकती हैं...
अंडरआर्म्स के डार्क होने की वजहें
- कई बार बहुत गर्म वैक्स यूज करने की वजह से
- हेयर रिमूवल क्रीम की वजह से
- कॉस्मेटिक उत्पाद का अधिक इस्तेमाल
- कई बार अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करने की वजह
- बहुत सी महिलाओं में यह दिक्कत हॉर्मोनल डिसबैलेंस की वजह से भी होती है
- बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने की वजह से
- डियोड्रेंट का अधिक इस्तेमाल की वजह से भी अंडरआर्म्स का रंग डार्क हो जाता है
- अंडरआर्म्स की ढंग से सफाई न की जाए तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगता है
- मेलेनिन के अधिक उत्पादन से भी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या हो सकती है
- प्रेगनेंसी में भी स्किन का कलर डार्क हो सकता है
- डायबिटीज या उच्च इंसुलिन स्तर भी त्वचा के कालेपन की वजह होती है
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय:
- शेव करने से बेहतर है कि आप अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स‍िंग ही करें। इससे बाल काफी अंदर से निकल जाते हैं और साथ में डेड-सेल्स भी हट जाते हैं, जिससे त्वचा साफ हो जाती है।
- आप अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन, दही, नींबू और हल्दी का पैक बना लें। इसे रोजाना 15-20 मिनट तक अंडरआर्म्स पर लगाए। कुछ दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।
- आलू में विटमिन ए, बी और सी प्रचूर मात्रा में होता है और आलू के इस्तेमाल से आपके अंडरआर्म्स की त्वचा का प्राकृतिक तरीके से ब्लीच हो सकता है। आप चाहें तो प्रतिदिन नहाने से पहले आलू के कुछ टुकड़े काटकर अंडरआर्म्स में रगड़ें। ऐसा करने से कालापन कम होगा। इसके अलावा आप आलू के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर भी अंडरआर्म्स में लगा सकती हैं। इससे भी बेहतर नतीजे मिलेंगे।
Next Story