- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हर मौके के लिए परफेक्ट...
लाइफ स्टाइल
हर मौके के लिए परफेक्ट स्नैक: बनाएं टेस्टी दही के कबाब
Saba Naaz
20 Sept 2025 5:29 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : दही के कबाब खाने में इतने लाजवाब होते हैं कि बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इनका स्वाद बहुत पसंद आता है। जी हां, इन्हें आप दिन में स्नैक्स के तौर पर या फिर खाने से पहले स्टार्टर के रूप में भी परोस सकते हैं।
अगर आप घर पर कोई पार्टी कर रहे हैं तो यह एक परफेक्ट डिश हो सकती है। आइए बिना देर किए जान लीजिए इन्हें बनाने की आसान रेसिपी।
दही कबाब बनाने के लिए सामग्री
दही: 1 कप (टंगी हुई दही या हंग कर्ड)
पनीर: आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
बेसन: 2 बड़े चम्मच (भुना हुआ)
प्याज: 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
धनिया पत्ती: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
जीरा पाउडर: आधा चम्मच
गरम मसाला: आधा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
तेल: तलने के लिए दही
कबाब बनाने की विधि
सबसे पहले एक छलनी में मलमल का कपड़ा रखकर दही डालें और इसे 3-4 घंटे के लिए लटका दें ताकि इसका सारा पानी निकल जाए। इसे 'हंग कर्ड' कहते हैं।
एक बड़े कटोरे में हंग कर्ड, कद्दूकस किया हुआ पनीर, भुना हुआ बेसन, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सभी मसाले (जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक) डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल या चपटे कबाब बनाएं। ध्यान रहे कि कबाब बनाते समय हाथों पर थोड़ा तेल लगा लें ताकि मिश्रण चिपके नहीं।
एक पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करें। तेल बहुत ज्यादा गरम न हो, वरना कबाब बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
गरम तेल में धीरे-धीरे कबाब डालें और उन्हें दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें। तले हुए कबाबों को पेपर नैपकिन पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल जाए। अब इन्हें हरी चटनी या पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
ये कबाब इतने लाजवाब होते हैं कि आप इन्हें किसी भी खास मौके पर स्टार्टर के तौर पर परोस सकते हैं।
Tagsपरफेक्ट स्नैकदहीकबाबPerfect SnackCurdKebabजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





