लाइफ स्टाइल

घर पर रहने वाली महिलाओं की संख्या 28% घटी, प्यू रिसर्च में खुलासा

SANTOSI TANDI
9 Aug 2023 11:34 AM GMT
घर पर रहने वाली महिलाओं की संख्या 28% घटी, प्यू रिसर्च में खुलासा
x
प्यू रिसर्च में खुलासा
अमेरिका में कमाने के लिए नौकरी करने के बजाय घर पर रहने वाले पुरुषों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, घर पर रहने वाली महिलाओं की संख्या कम हुई है।
तीन दशकों के अध्ययन में प्यू रिसर्च ने पाया कि साल 1989 से 2021 के बीच में घर पर रहने वाली महिलाएं की संख्या 28% से 26% घट गई है। वहीं, इस दौरान काम करने के बजाय घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करने वाले पुरुषों की संख्या में 4% से 7% की वृद्धि हुई है।
इन अलग-अलग रुझानों के कारण, पुरुष अब घर पर रहने वाले माता-पिता का 18% प्रतिनिधित्व करते हैं। घर पर रहने वाले और काम पर जाने वाले पुरुषों के बीच विभिन्न मानकों में क्या अंतर है ये भी बताया गया है। इस पर एक नजर...
शिक्षा
नौकरी करने वाले पुरुषों की तुलना में घर पर रहने वाले पुरुषों की कम से कम ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी होने की संभावना कम होती है। घर पर रहने वाले लगभग 22% पुरुषों की शिक्षा का स्तर यही है। नौकरी करने वाले पुरुषों में 42% ऐसे हैं।
गरीबी
घर पर रहने वाले पुरुषों के परिवार नौकरी करने वाले पुरुषों के परिवारों की तुलना में आर्थिक रूप से कम संपन्न होते हैं। घर पर रहने वाले लगभग 40% पुरुषों के परिवार गरीबी में रहते हैं। जबकि, नौकरी करने वाले पुरुषों में ये आंकड़ा सिर्फ 5% का हैं।
उम्र
घर पर रहने वाले पुरुष काम पर जाने वाले पुरुषों के मुकाबले ज्यादा उम्र के होते हैं। 46% घर पर रहने वाले पुरुष 45 साल से ज्यादा उम्र के हैं।
शादी
घर पर रहने वाले पुरुषों में 68% विवाहित होते हैं। वहीं, काम करने वाले पुरुषों में 85% विवाहित हैं।
13 फीसदी पुरुष बेरोजगारी के कारण घर में रहते हैं
महिलाओं में 79% परिवार की देखभाल और 9% बीमारी या विकलांगता के कारण घर पर रहती हैं। पुरुषों में 23% परिवार की देखभाल, 34% बीमारी या विकलांगता, 8% पढ़ाई, 13% सेवानिवृत और 13% काम ढूंढ़ने में असमर्थता के कारण घर पर रह रहे हैं।
Next Story