लाइफ स्टाइल

नए वेरिएंट के सब स्ट्रेन बीए-2 ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

Bhumika Sahu
26 Jan 2022 3:41 AM GMT
नए वेरिएंट के सब स्ट्रेन बीए-2 ने बढ़ाई दुनिया की चिंता
x
ओमिक्रॉन दुनिया के 171 देशों में पांव पसार चुका है। अब इसके तेजी से फैल रहे एक नए सब स्ट्रेन या उप स्वरूप (बीए-2) ने दुनिया की नींद उड़ा दी है। यह इसलिए खतरनाक है क्योंकि आरटीपीसीआर जांच भी इसे पकड़ नहीं पा रही। बीए-2 भारत समेत 40 देशों में दस्तक दे चुका है। बाकी देशों में भी तेजी से फैलने का खतरा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ओमिक्रॉन दुनिया के 171 देशों में पांव पसार चुका है। अब इसके तेजी से फैल रहे एक नए सब स्ट्रेन या उप स्वरूप (बीए-2) ने दुनिया की नींद उड़ा दी है। यह इसलिए खतरनाक है क्योंकि आरटीपीसीआर जांच भी इसे पकड़ नहीं पा रही। बीए-2 भारत समेत 40 देशों में दस्तक दे चुका है। बाकी देशों में भी तेजी से फैलने का खतरा है।

ओमिक्रॉन का उप स्वरूप
डब्ल्यूएचओ ने 26 नवंबर 2021 को ओमीक्रोन या बी.1.1.529 को वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया था। इसके तीन उपस्वरूप: बीए-1, बीए-2, और बीए-3 हैं। 23 दिसंबर 2021 तक 99 सिक्वेंसिंग में बीए-1 पाया गया था। कुछ दिनों में बीए-2 या स्टेल्थ ओमीक्रोन तेजी से फैल रहा है।
●बीए-2 के स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन नहीं, इसलिए जांच में पता नहीं।
●बीए-1 के स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन, यह आरटीपीसीआर में दिखता है।
खतरा क्यों
●यूरोप और एशिया में तेजी से फैल रहा
●भारत और दुनिया में नई लहर का खतरा
●भारत में ओमिक्रॉन का सामुदायिक प्रसार
●इसमें नए स्ट्रेन की भी मौजूदगी
●दिल्ली-मुंबई में ओमिक्रॉन के मामले बढ़े
पहला केस कब-कहां मिला
●यह पता नहीं चला है कि 'स्टेल्थ ओमिक्रॉन' का पहला केस कहां मिला था
●ब्रिटेन में इस स्ट्रेन का पहला केस छह दिसंबर 2021 को ही मिला चुका था।
●भारत समेत 40 से ज्यादा देशों में इसके आठ हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं।
●भारत ने स्टेल्थ ओमिक्रॉन के 526 नमूने जांच को भेजे, लगातार बढ़ रहे मामले
●डेनमार्क सबसे ज्यादा प्रभावित, छह हजार से अधिक मामले इसी देश में मिले हैं।
नई लहर का खतरा
● 40 देशों में फैल चुका ओमिक्रॉन का उप स्वरूप
●इसे 'स्टेल्थ ओमिक्रॉन' या 'ओमिक्रॉन का भाई' कहा जा रहा है।
●यह पहले के स्ट्रेन से ज्यादा तेजी से फैलने वाला माना जा रहा है।
●इससे कोरोना की भयावह लहर आने का खतरा पैदा हो गया है।


Next Story