लाइफ स्टाइल

त्योहारों का महीना, बनाएं घेवर और लें मिठाई का मजा

Kajal Dubey
10 April 2024 11:43 AM IST
त्योहारों का महीना, बनाएं घेवर और लें मिठाई का मजा
x
लाइफ स्टाइल : आज हम आपके लिए खास मीठा घेवर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. ताकि आप अपने घर पर ही मिठाई बनाकर उसका लुत्फ उठा सकें. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
घेवर के लिए
- 2 कप आटा - 1/4 कप देसी घी - 1/4 कप दूध - 4 कप पानी - 2 कप देसी घी
सिरप के लिए
- 1 1/2 कप चीनी
- 1 कप पानी
- 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
बनाने की विधि
- घेवर बनाने के लिए एक बाउल में आटा, घी और दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसमें पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
- इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और इसमें तैयार पेस्ट का घोल डालें और इसमें छोटे-छोटे बुलबुले आने दें.
- इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं और फिर चाकू या चम्मच की मदद से घेवर के बीच में एक छेद कर दें.
- अब घेवर को सुनहरा भूरा होने तक तलें.
- तैयार घेवर को एक प्लेट में निकाल लीजिए और टिश्यू पेपर में रख दीजिए ताकि अतिरिक्त घी निकल जाए.
- अब बचे हुए पेस्ट से भी इसी तरह बाकी घेवर बना लें.
- इसके बाद चाशनी की एक तार बनाकर उसमें घेवर को 10 सेकेंड के लिए भिगो दें.
- घेवर को सर्विंग डिश में निकालें, रबड़ी और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें.
Next Story