- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dark Chocolate कॉफी का...
लाइफ स्टाइल
Dark Chocolate कॉफी का जादू, हर उम्र के लोगों की है फेवरेट
Harrison
24 Aug 2025 7:01 PM IST

x
विधि Recipe : कॉफी पसंद करने वालों की कमी नहीं है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं डार्क चॉकलेट कॉफी की। गर्मी हो या सर्दी इसे पिया जा सकता है। पारंपरिक कॉफी के शौकीनों के साथ डार्क चॉकलेट कॉफी की चाहत रखने वालों की भी लंबी फेहरिस्त है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह लुभाती है। कई लोग इसे मिक्स करने के बाद नया फ्लेवर डालकर कोल्ड ड्रिंक भी तैयार कर लेते हैं। आप भी अगर इसको कायल हैं और इसे घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से इसे आसानी से बना सकते हैं। डार्क चॉकलेट सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में यह हर पैमाने पर खरी उतरती नजर आती है।
सामग्री (Ingredients)
दूध – 2 कप
डार्क चॉकलेट – 2 टुकड़े
कॉफी पाउडर – 1 टी स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
चीनी पाउडर – 4 टी स्पून
आइस क्यूब्स – 4-5
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। ध्यान रखें की दूध को हल्का गरम ही करना है।
- दूध गरम होने के बाद गैस बंद कर दें और एक बर्तन में दूध डालकर उसमें कॉफी पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- दूध को चम्मच की मदद से कम से कम पांच मिनट तक मिक्स करें। अब इस दूध को मिक्सर जार में डालें और उसमें डार्क चॉकलेट को क्रश करके डाल दें।
- अब इसमें पिसी इलायची पाउडर और चीनी पाउडर भी मिलाएं। इसके बाद मिक्सर जार का ढक्कन लगाकर उसे एक बार ग्राइंड करें।
- इसके बाद ढक्कन खोलकर उसमें 3-4 आइस क्यूब्स डालें और एक बार और मिक्सी चला दें।
- फिर सर्विंग ग्लास में डार्क चॉकलेट कॉफी डाल दें और ऊपर से 2-3 आइस क्यूब्स और क्रश चॉकलेट डालकर सर्व करें।
Tagsडार्क चॉकलेट कॉफ़ीजादूहर उम्रलोगों की पसंदीदारेसिपीDark Chocolate CoffeeMagicPeople's favorite of all agesRecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





