लाइफ स्टाइल

इन नोज पिन को पहनने के बाद बदल जाता है महिलाओं और युवतियों का लुक

mukeshwari
24 May 2023 5:23 PM GMT
इन नोज पिन को पहनने के बाद बदल जाता है महिलाओं और युवतियों का लुक
x

फैशन कभी पुराना नहीं होता, समय के अनुरूप वह बदलता जरूर है लेकिन कुछ समय बाद फिर से वह लौटता है। फैशन में कपड़े हों या शृंगार का सामना सब कुछ समय बाद फिर से नजर आने लगते हैं। इसी फैशन ट्रेंड्स में इन दिनों एंटीक नोजपिन काफी चलन में है। यह नोजपिन, गोल्ड, डायमंड और सिल्वर के साथ-साथ आर्टिफिशियल मैटल में भी दिखाई दे रही है। लडकियाँ और महिलाएँ इन नोजपिन्स को पारम्पिरक के साथ-साथ पश्चिमी अंदाज के साथ भी पहन रही हैं। यह फैशन इन दिनों सिने अभिनेत्रियों में भी छाया हुआ है। इसी के चलते महिलाओं और लड़कियों में इसकी विशेष मांग है।

डिमांडिंग है राउंड स्टरलिंग सिल्वर नोज पिन

गोल शेप की ये एंटीक नोज पिन सबसे ज्यादा डिमांड में है। इसी नोज पिन के साथ आमिर का लुक वायरल हुआ था, तभी से गल्र्स में इसकी खास डिमांड है। कुछ समय पूर्व शिल्पा शेट्टी भी अपने शो सुपर डांसर में स्टर्लिंग नोज पिन के साथ नजर आईं थीं। यह बाजार में सर्वत्र उपलब्ध है। आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर देकर भी मंगा सकते हैं। ऑनलाइन ऑर्डर पर कुछ सावधानी जरूर बरतें।

सिल्वर नोज स्टूड

घरेलू महिलाओं के रोजमर्रा के लिए और कॉलेज गल्र्स की नजरों में इन दिनों सिल्वर नोज स्टूड काफी पसंद की जा रही है। यह देखने में एक छोटे से नग की तरह होती है जो रोजमर्रा के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है। यह आपको सिंपल और सोबर लुक भी देती है। और सबसे बड़ी बात यह बहुत ज्यादा कीमती भी नहीं है।

एंटीक नोज रिंग देती यूनिक लुक

इन दिनों युवा नोज पिन और नोज रिंग को लेकर कुछ नया ट्राई कर रहे है। आमतौर पर गल्र्स गोल्ड की नोज रिंग पहना करती थी लेकिन अब गल्र्स में एंटीक कलर की नोज रिंग काफी चलन में है। इन नोज रिंग की कीमत नोज पिन से भी कम है जो मार्केट में आपको आसानी से मिल जायेगी।

पीकॉक नोज पिन बनी गल्र्स की पहली पसंद

पीकॉक वाली नोज पिन भी लड़कियों को खूब पसंद आ रही है। सिल्वर कलर की ये एंटीक नोज पिन आप नाक छिदे ही पहन सकते हैं जो एथनिक वियर पर एलिगेंट लुक देती है और गल्र्स में इनकी काफी डिमांड भी है इन्हें खरीदने के लिए आपको स्पेशल मार्केट जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप इसे ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story