लाइफ स्टाइल

खुशहाल जीवन की कुंजी जीवनसाथी के हाथ, शोध में दावा उनके मूड का असर पड़ता है सेहत पर

jantaserishta.com
12 March 2025 12:26 PM IST
खुशहाल जीवन की कुंजी जीवनसाथी के हाथ, शोध में दावा उनके मूड का असर पड़ता है सेहत पर
x
घर की खुशहाली तभी संभव है जब घर की मालकिन या मालिक खुश हों.
नई दिल्ली: अब तो रिसर्च ने भी पुख्ता कर दिया कि किसी भी घर की खुशहाली तभी संभव है जब घर की मालकिन या मालिक खुश हों। जर्नल साइकोन्यूरोएंडोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित एक हालिया स्टडी में पाया गया कि जीवन साथी का अच्छा मूड ही खुशहाली की गारंटी है। लेकिन आखिर ये होता कैसे है?
दरअसल, शोधकर्ताओं ने जर्मनी और कनाडा के 321 जोड़ों के आंकड़ों का विश्लेषण किया और पाया कि जब किसी का साथी सामान्य से अधिक उत्साहित महसूस कर रहा था, तो इससे उनके कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) स्तर गिर गया।
यह प्रभाव उन बुजुर्गों में और भी ज्यादा स्पष्ट था, जो अपने लंबे खुशहाल जीवन से संतुष्ट थे। ध्यान देने वाली बात यह रही कि इसका उलटा होता नहीं दिखा। मतलब अगर कपल में से किसी एक का भी मूड खराब है तो इसका जीवन साथी के कोर्टिसोल स्तर पर कोई असर नहीं पड़ता।
अध्ययन कम उम्र के दंपत्तियों पर नहीं बल्कि परिपक्व जीवन साथियों पर हुआ। ये वो थे जिनकी उम्र 56 से 87 के बीच थी और उनके रिश्तों की औसत अवधि 43.97 साल थी, यानी करीब 44 साल तक ये लोग साथ-साथ थे। निष्कर्षों से पता चलता है कि लंबे समय तक प्रतिबद्ध रिश्तों में रहने वाले बुजुर्ग जोड़े एक-दूसरे को नकारात्मक भावनाओं के प्रभाव से बचाने के तरीके खोज लेते हैं।
यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि वयस्कों को उम्र बढ़ने के साथ अपने मूड को नियंत्रित करना अक्सर कठिन लगता है। तनावपूर्ण घटना के बाद बुजुर्गों में कोर्टिसोल लंबे समय तक उच्च स्तर पर बना रहता है और एजिंग ब्रेन इसे रोकने में काफी संघर्ष करता है। ये परिणाम उम्र से संबंधित तनाव के लिए एक मनोवैज्ञानिक बफर के रूप में कार्य कर सकता है।
वैसे यह पहली बार नहीं है जब विज्ञान ने एक खुशमिजाज साथी को लेकर स्टडी पेश की हो। 2016 के एक अध्ययन में भी ऐसा ही कुछ पाया गया। ऐसा ही कुछ, 85 साल लंबे हार्वर्ड शोध प्रोजेक्ट में सामने आया। स्पष्ट हुआ कि खुशहाल विवाह लंबे, स्वस्थ जीवन की कुंजी होता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story