लाइफ स्टाइल

अहमदाबाद में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार, सिर्फ इस टीम से मिली है हार

jantaserishta.com
18 Dec 2025 3:22 PM IST
अहमदाबाद में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार, सिर्फ इस टीम से मिली है हार
x
अहमदाबाद: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था। अत्यधिक कुहासे के कारण ये मैच नहीं खेला जा सका। सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाएगा।
भारतीय टीम का टी20 में अहमदाबाद में शानदार रिकॉर्ड है। भारतीय टीम टी20 इस मैदान पर सिर्फ इंग्लैंड से हारी है। उम्मीद की जा रही है कि आखिरी टी20 जीत भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करेगी। भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में 7 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें 5 टी20 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 2 मुकाबलों के परिणाम भारत के पक्ष में नहीं आए हैं। दोनों मैच इंग्लैंड ने 8 विकेट से अपने नाम किए हैं। इस रिकॉर्ड के आधार पर माना जा सकता है कि टीम इंडिया अहमदाबाद में सीरीज अपने नाम कर सकती है।
टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। पहला और तीसरा मैच जीतने वाली भारतीय टीम को दूसरे टी20 में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अगर दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 जीतती है, तो सीरीज ड्रा हो जाएगी।
अहमदाबाद में भारतीय टीम की नजर कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होगी। भारतीय कप्तान के लिए पूरा साल खराब रहा है। पिछली 20 पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है। अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव यहां बड़ी पारी खेल अपनी खोई फॉर्म हासिल कर सकते हैं।
पांचवें टी20 में संजू सैमसन पर भी नजर होगी। इंजर्ड शुभमन गिल के अहमदाबाद टी20 में खेलने की संभावना काफी कम है। ऐसे में सैमसन को टीम में मौका मिल सकता है, वे बतौर ओपनर टीम में वापसी करेंगे। संजू का लखनऊ में भी खेलना लगभग तय था, लेकिन मैच रद्द होने की वजह से उनके हाथ से यह मौका चला गया। अहमदाबाद में मौका मिलने की स्थिति में संजू बड़ी पारी खेलकर टीम में अपनी जगह फिर पक्का करने की कोशिश करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story