लाइफ स्टाइल

माता दुर्गा की मूर्ति दिखेगी बेहद खूबसूरत, इन यूनिक तरीकों से करें सजावट

SANTOSI TANDI
5 Oct 2023 8:25 AM GMT
माता दुर्गा की मूर्ति दिखेगी बेहद खूबसूरत, इन यूनिक तरीकों से करें सजावट
x
इन यूनिक तरीकों से करें सजावट
नवरात्रि पर माता दुर्गा की लोग विशेष तरह से पूजा-अर्चना करते हैं। रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से नवरात्रि पर हर कोई अपने घर को सजाता है। घर में मां दुर्गा की मूर्ति को अगर आप सजाना चाहती हैं तो आप कई तरीकों को अपना सकती हैं। सजावट करने से माता दुर्गा की मूर्ति बेहद सुंदर और अलग नजर आएगी।
1)ऐसे करें माता दुर्गा की मूर्ति का श्रृंगार
आप माता दुर्गा की मूर्ति पर लाल और हरे रंग का वस्त्र को सबसे पहले पहनाएं। इसके बाद माता दुर्गा की मूर्ति को चुडिया, कंगन, हार पहनाएं। आप माता दुर्गा को कान में बालियां भी पहना सकती हैं। अगर आपके घर में माता दुर्गा की छोटी मूर्ति है तो आप माता दुर्गा की उस मूर्ति को सबसे पहले साफ करें और फिर उसे वस्त्र पहनाकर सिर्फ फूलों की माला से भी सजावट कर सकती हैं।
माता दुर्गा की बड़ी मूर्ति को आप वस्त्र और गहने पहनाने के बाद आप उनके हाथ और पैरों पर आलता भी लगा सकती हैं। इससे माता की मूर्ति बेहद सुंदर नजर आएगी।
2)माता दुर्गा की मूर्ति को मोतियों से सजाएं
आप माता दुर्गा की मूर्ति को अगर खास तरह से सजाना चाहती हैं तो मूर्ति को वस्त्र पहनाने के बाद मोतियों की मालाएं बना सकती हैं और उनका श्रृंगार कर सकती हैं। आप मोतियों का यूज करके छोटे-छोटे कुंदन और माता के लिए पायल भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप चुनरी पर भी मोतियों को चिपका सकती हैं। इस तरह से माता की मूर्ति बेहद यूनिक नजर आएगी और खूबसूरत भी दिखेगी।
3)रंगीन कपड़ों का करें इस्तेमाल
आप रंगीन छोटे-छोटे कपड़ों को लेकर उनसे अलग-अलग तरह की डिजाइन बना सकती हैं जिससे आप माता दुर्गा की मूर्ति के आसपास या बैकग्राउंड में सजा सकती हैं। इससे माता दुर्गा की मूर्ति दिखने में अलग लगेगी और आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। आप कुछ कलरफुल पेपर्स का भी यूज कर सकती हैं।
Next Story