- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बिहार की पहचान...
लाइफ स्टाइल
बिहार की पहचान लिट्टी-चोखा है, लेकिन इसका इतिहास मगध काल से जुड़ा है
Bhumika Sahu
6 Aug 2022 6:26 AM GMT

x
लिट्टी-चोखा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इस साल 15 अगस्त 2022 को भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) मनाने जा रहा है। यानी भारत की आजादी को 75 साल पूरे होने वाले हैं। इसे अमृत महोत्सव का नाम दिया गया है इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 में की थी। ऐसे में हम भारत के उन विशेषताओं के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसके लिए भारत जाना चाहता है। दिल से देसी सीरीज में आज हम आपको बताने जा रहे हैं बिहार की फेमस लिट्टी चोखा की रेसिपी (litti chokha recipe) और इसका इतिहास, कि कब कहां और कैसे लिट्टी चोखा खाना शुरू हुआ...
लिट्टी चोखे का इतिहास
बिहार की मशहूर डिश लिट्टी चोखा का इतिहास मगध काल में मिलता है। बताया जाता है कि मगध साम्राज्य के दौरान लिट्टी चोखा सबसे पहले खाया गया था। इसके बाद यह दूसरे हिस्सों में भी खाया जाने लगा। इसकी राजधानी पाटलिपुत्र हुआ करती थी, जिसे आज बिहार की राजधानी पटना के तौर पर जाना जाता है। यहीं पर सबसे पहले लिट्टी चोखा बनाया गया। इतना ही नहीं लिट्टी चोखा का जिक्र मुगल काल में भी मिलता है। हालांकि, इस दौरान इसका स्वाद थोड़ा बदल गया था। इसे शोरबा और पाया के साथ खाया जाने लगा। लिट्टी चोखा को लेकर एक और इतिहास मशहूर है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में युद्ध के दौरान सैनिकों को खाने के लिए लिट्टी दी जाती थी, क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होती और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। ऐसे में सैनिक अपने साथ इसे ले जाया करते थे और आलू का चोखा बना कर इसे खाते थे।
लिट्टी-चोखा की रेसिपी
लिट्टी के आटे के लिए: 250 ग्राम आटा
नमक (स्वादानुसार)
पानी (आवश्यकतानुसार)
10 मिली तेल
स्टफिंग के लिए: 50 ग्राम सत्तू
नमक (स्वादानुसार)
20 मिली सरसों का तेल
1 बड़ा प्याज, कटा हुआ
1 चम्मच कलौंजी के बीज
1 चम्मच अजवाइन
5 ग्राम अचार का मसाला
आलू चोखा के लिए: 250 ग्राम आलू, उबला हुआ
धनिया, कटा हुआ
मिर्च, कटी हुई
नमक (आवश्यकतानुसार)
20 मिली सरसों का तेल
2 साबुत लाल मिर्च
टमाटर
विधि
- लिट्टी बनाने के लिए लिट्टी की सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर आटा गूंथ लें। याद रखें कि आटा टाइट होना चाहिए।
- स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन में सत्तू डालें और बाकी सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे साइड रख दें।
- अब आटे की लोई बनाकर बीच से खोखला कर लीजिए, सत्तू के मिश्रण को अंदर डाल कर अच्छी तरह बंद कर दीजिए ताकि स्टफिंग बाहर न निकले।
- अब चोखा बनाने के लिए आलू और टमाटर को रोस्ट कर लें और इसकी स्किन को हटा दें। इसे एक बाउल में डालें और फिर बाकी सामग्री डाल दें। इसे अच्छी तरह मिला लें और अच्छी तरह से मैश करके ऊपर से हरा धनिया डालें।
- अब लिट्टी को खुली आग यानी कंडे पर या ओवन में अच्छी तरह से पकने तक भूनें या बेक करें। जब तक ये क्रैक ना होने लगे।
- तैयार लिट्टी को फोड़ कर घी में डुबोए और गरमा-गरम चोखा के साथ सर्व करें।

Bhumika Sahu
Next Story