लाइफ स्टाइल

महामारी का होने वाला है अंत!

Rounak Dey
7 May 2023 11:37 PM IST
महामारी का होने वाला है अंत!
x
WHO ने कहा- Covid अब नहीं है ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | महामारी का होने वाला है अंत! WHO ने कहा- Covid अब नहीं है ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी

कोरोना महामारी ने अभी तक लोगों में अपना प्रकोप फैलाया हुआ है लेकिन अब हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक ऐसी बात कही है जिसे सुनकर शायद लोगों को थोड़ी राहत मिल सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीते दिन कहा है कि कोविड-19 अब वैश्विक आपातकाल के रुप में नहीं है। इस बात का अर्थ है अब इस खतरनाक बीमारी का अंत होने वाला है। कोरोना के कारण दुनिया भर की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई और इसके कारण कम से कम 7 मिलियन लोगों ने अपनी जान गवाई है। भले ही कोविड का आपातकालीन चरण खत्म हो गया है लेकिन अभी तक महामारी खत्म नहीं हुई है।

कई देशों में अभी भी खतरा

भले ही कोविड की आपातकालीन स्थिति खत्म हो गई है परंतु पैंडेमिक अभी तक खत्म नहीं हुआ है। दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में अभी भी कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं सुंयक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है कि हर हफ्ते हजारों लोग अभी भी कोविड वायरस के कारण मर रहे हैं। वहीं SARS Cov-2 वायरस अभी भी लोगों में पाया जा रहा है और यह इंफेक्शन की बीमारी लोगों को बीमार कर रही है। वैश्विक स्तर पर नहीं खत्म हुआ

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा है कि - 'यह बड़ी उम्मीद के साथ कह रहा हूं कि कोविड-19 को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करता हूं। इसका अर्थ यह नहीं है कि वैश्विक स्वास्थ्य के खतरे के रुप में कोविड-19 खत्म हो गया है परंतु संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने पहली बार 30 जनवरी को कोविड को एक अंतरराष्ट्रीय संकट घोषित किया था तब तक इसे कोविड-19 का नाम नहीं दिया गया था और चीन के बाहर भी कोई बड़ा प्रकोप नहीं था।'

Next Story