लाइफ स्टाइल

कई समस्याओं का इलाज है गर्मी में रात के समय नहाना

Rani Sahu
9 Sep 2022 6:17 PM GMT
कई समस्याओं का इलाज है गर्मी में रात के समय नहाना
x
ऑफिस, स्कूल व अन्य काम के लिए घर से बाहर निकलने से पहले आमतौर पर सुबह उठकर लोग नहाते हैं। गर्मी का मौसम (summer season) बहुत सारे पसीने, धूल, थकान और शरीर की दुर्गंध के साथ आता है। ऐसे में यकीनन आप भी शाम को घर लौटकर या रात को सोने से पहले नहाना पसंद करती होंगी। जिससे आपकी दिन भर की थकान दूर हो जाती है। पर रात को नहाना (bath at night) न केवल आपकी थकान दूर करने में मदद करता है, बल्कि आपको एक अच्छी नींद भी देता है। आइए जानते हैं इसके और भी कुछ फायदे।
स्किन के लिए है फायदेमंद
गर्मी के मौसम में दिन भर घर से बाहर रहने पर हमारी स्किन (Skin) धूल, जर्म, बैक्टीरिया और पसीना आदि का सामना करना पड़ता है। पर इसका यह मतलब नहीं है कि अगर आपघर के अंदर हैं, तो इन चीजों से पूरी तरह से बची हुईं हैं। इसलिए रात में सोने से पहले नहाना, आपकी स्किन को इन जर्म्स से बचने में मदद करता है। जिससे आपकी स्किन सही तरह से सांस ले पाती है। यह त्वचा को ब्रेकआउट और एक्ने से भी बचाता है।
कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशर
सोने से पहले नहाना कई अच्छी आदतों में से एक है। जिन लोगों में उच्च ब्लड प्रेशर (blood pressure) की शिकायत होती है, उन्हें रात में नहाने पर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने मेंमदद मिलती है। ऐसा करने से शरीर में ब्लड का बहाव ठीक से होता है। इसके आलावा इस मौसम में शरीर का तापमान आमतौर पर बढ़ जाता है। इस बढ़े हुए तापमान को कंट्रोल करने में रात में नहाना काफी असरदार होता है।
मूड बूस्ट करने में मददगार
सोने से एक या दो घंटे पहले नहा लेने से हमारा तन और मन दोनों तरोताजा हो जाते हैं। इन दोनों के तरोताजा हो जाने से हम काफी अच्छा महसूस करने लगते हैं। असल में पानी उन कुछ खास प्राकृतिक चीजों में से एक है, जिसके संपर्क में आने से हम हैप्पीनेस महसूस करते हैं। यही वजह है कि हम वॉटर पार्क या समुद्र किनारे ज्यादा खुश महसूस करते हैं। इस तरह आप रिलैक्स होती हैं और आपका मूड अच्छा रहता है।
अच्छी नींद आती है
सुबह के वक्त नहाना आपको दिन भर की ऊर्जा के साथ तैयार करता है। जिससे आप पूरे दिन सक्रिय बनी रहती हैं। पर शाम होते-होते आप अकसर थक जाती हैं। यही थकावट आपको अच्छीनींद लेने में मुश्किलें खड़ी करती है। पर जब आप रात में सोने से पहले नहाती हैं, तो आप खुद को ज्यादा फ्रेश फील करती हैं और अच्छी तरह सो पाती हैं। तो अगर इन दिनों आपको अनिद्रा की समस्या है, तो आपको भी रात में नहाने पर विचार करना चाहिए।
मांसपेशियों होती हैं रिलैक्स
पूरे दिन ऑफिस या बाहर के कामकाज में व्यस्तता होने के चलते शरीर व मांसपेशियों में टेंशन और मन में तनाव हो जाता है। शाम को बॉडी टेम्परेचर से हल्का साअधिक गर्म पानी से रात में नहाने पर मांसपेशियों के तनाव से काफी राहत मिलती है। दरअसल हल्के गर्म पानी के इस्तेमाल से मांसपेशीय फाइबर काफी लूज और रिलेक्स हो जाता है। हमारे शरीर का हार्मोन इन मांसपेशियों को रिलेक्स करने में मदद करता है।
होता है स्वास्थ में सुधार
रात में सोने से पहले हल्के गरम पानी से नहाकर आप अपने संपूर्ण स्वास्थ को सुधार सकती हैं। सुबह की बजाय शाम को नहाकर अच्छी नींद लेने से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने मे मदद मिलती है। इसके आलावा रात में रोम छिद्रों को बंद कर सर्दी व जुकाम से खुद को बचा सकती हैं। यदि आप सर्दी-जुकाम या फ्लू की समस्या से जूझ रही हैं, तो रात में गरम पानी से नहाकर इस दौरान होने वाली समस्या और सांस लेने की तकलीफों से आसानी से राहत पा सकती हैं।
Next Story