लाइफ स्टाइल

अंडे से भी हो सकती है बच्चे को एलर्जी, दिखते है ये लक्षण

Ritisha Jaiswal
27 Sep 2022 2:03 PM GMT
अंडे से भी हो सकती है बच्चे को एलर्जी, दिखते है ये लक्षण
x
बच्चों का इम्यून सिस्टम बहुत ही कमजोर होता है। इसलिए वह जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। बच्चों को कई चीजों से एलर्जी भी हो सकती है। कई बच्चों को दूध नहीं सूट करता तो कई बच्चों को नॉनवेज खाने से एलर्जी होने लगती है

बच्चों का इम्यून सिस्टम बहुत ही कमजोर होता है। इसलिए वह जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। बच्चों को कई चीजों से एलर्जी भी हो सकती है। कई बच्चों को दूध नहीं सूट करता तो कई बच्चों को नॉनवेज खाने से एलर्जी होने लगती है। नॉनवेज में अंडा खाने से भी बच्चों को एलर्जी हो सकती है। इसलिए बच्चे को जब भी आप कोई नया फूड दें तो उससे 2 घंटे से पहले और बाद में कोई फूड न दें। अगर बच्चे को नए फूड से एलर्जी हो रही है तो आप उसे बिल्कुल भी न दें। एग एलर्जी होने पर बच्चों में इस तरह के कुछ लक्षण दिख सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बच्चों को अंडा की एलर्जी होने पर क्या-क्या लक्षण दिख सकते हैं...

अंडे से एलर्जी होने पर दिखते हैं ये लक्षण
अगर आपके बच्चों को अंडे से एलर्जी हो रही है तो उसकी आंखें लाल होने लगती हैं। इसके अलावा कई बार बच्चों को बुखार, नाक, बहना और सांस लेने में भी समस्या हो सकती है। बच्चे के गले, मुंह में सूजन आ सकती है। कई बार बच्चों को अंडा खाते ही पेट में दर्द या दस्त या फिर उल्टी भी आ सकती है। स्किन पर रैशेज हो सकते हैं। एलर्जी होने से बच्चों को प्लस रेट हाई हो सकता है।
कैसे ठीक करें एलर्जी
लगवाएं वैक्सीनेशन
यदि आपके बच्चों को एग एलर्जी हो रही है तो आप उन्हें एलर्जी के वैक्सीनेशन लगवा सकते हैं। डॉक्टर बच्चे के स्वास्थ्य के अनुसार, उसे इन्फ्लूएंजा, टाइफस या मीजल्स-मंप्स-रुबेला वैक्सीन लगा सकते हैं।
डॉक्टर को दिखाएं
लक्षण दिखने पर आप बच्चे को डॉक्टर के पास जरुर लेकर जाएं। एग एलर्जी बच्चों में दूसरी एलर्जी और अस्थमा का कारण भी बन सकती हैं।
खान-पान का रखें ध्यान
बच्चे के खाने-पीने का खास ध्यान रखें। ज्यादा प्रोटीन वाले फूड आइटम का सेवन बच्चे को न करवाएं। इम्यूनोथेरेपी के साथ भी आप बच्चे की एग एलर्जी को कंट्रोल कर सकते हैं।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story