लाइफ स्टाइल

शादी में दुल्हन लगेगी और भी खास, जब पहनेगी ऐसे ट्रेडिशनल कलीरे

SANTOSI TANDI
11 Oct 2023 9:57 AM GMT
शादी में दुल्हन लगेगी और भी खास, जब पहनेगी ऐसे ट्रेडिशनल कलीरे
x
जब पहनेगी ऐसे ट्रेडिशनल कलीरे
लड़कियां सजने का काफी शौक रखती हैं। लेकिन शादी का दिन उनके लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए वो पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर देती हैं। हर चीज को कई बार देखकर फिर खरीदती हैं ताकि शादी वाले दिन वो पफेक्ट लग सके। कलीरे ब्राइडल लुक में काफी अहम होते हैं। इसे सबसे ज्यादा पंजाबी ब्राइड पहनती हैं। इसके के उनके घर में खास रस्म रखी जाती है। जिसमें कलीरे पहनाए जाते हैं। आप अगर कलीरे अपनी शादी में पहनने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए यहां बताए गए ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं।
कोकोनट शैल डोम स्टाइल कलीरे
आप भी फोटो में देख सकती हैं की बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने कोकोनट शैल वाले ट्रेडिशनल कलीरे डिजाइन को वियर किया है। इसमें इस तरह की शैल की 8 लेयर हैं। इसमें नीचे की तरफ छोटे-छोटे बीड्स लगाए गए हैं। आप इस तरीके के ट्रेडिशनल कलीरे को भी वियर कर सकती हैं। आप चाहे तो अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड भी करा सकती हैं। मार्केट में खरीदने पर ये कलीरे आपको 2000 से 3000 की रेंज में मिल जाएंगे।
झुमका स्टाइल कलीरे
ये कलीरे झुमके की तरह डिजाइन किए गए हैं, जिसमें घंटी के आकार की लटकन वाली चेन हैं। उनके पास घुंघरू, मोती या छोटे मोती होते हैं। आप भी इस तरीके के कलीरे (कलीरे डिजाइन) को वियर कर सकती हैं। इस तरीके के कलीरे आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिसे आप गोल्डन और बीड्स वर्क में खरीद सकती हैं।
फ्लावर डिजाइन वाले कलीरे
आजकल आपको मार्केट में फ्लावर स्टाइल कलीरे भी देखने को मिल जाएंगे। इसमें आपको डोम के ऊपर की तरफ फ्लावर के डिजाइन मिलेंगे। नीचे की तरफ लटकन। आप इसमें फ्लावर का कलर अपने हिसाब से चेंज करा सकती हैं। जिस तरह का आउटफिट होगा वैसे ही फ्लावर आपको मिल जाएंगे। इसे भी आप अपनी शादी में वियर कर सकती हैं।
कलीरे के ये ट्रेंडी डिजाइन इस बार आप शादी में वियर करें और खूबसूरत लगे। इसके डिजाइन मार्केट से या फिर आप खुद डिजाइन (कलीरे फॉर वेडिंग) करा सकती हैं। आजकल हर तरह के ऑप्शन आपको मिल जाएंगे।जो स्टाइल किए जा सकते हैं।
इस करवा चौथ ऑफबीट ज्वेलरी को स्टाइल करें और लुक को कंप्लीट करें। इससे आप खूबसूरत नजर आएंगे।
Next Story