लाइफ स्टाइल

हार्ट अटैक आने से एक महीना पहले शरीर देता है ये संकेत

Neha Dani
23 July 2022 8:10 AM GMT
हार्ट अटैक आने से एक महीना पहले शरीर देता है ये संकेत
x
यह इस बात का संकेत है कि आपकी धमनियां संकीर्ण हो रही हैं और पूरे शरीर में रक्त सही तरह से नहीं पहुँच पा रहा है।

हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां कई तरह की बीमारियां मौजूद हैं। कई बार हमें पता भी नहीं लग पाता कि हमें कौन सी बीमारी हो गई है जब तक कि हमें इसके लक्षण नहीं दिखने लग जाते हैं। किसी भी रोग से लड़ने का सबसे सही तरीका है उसे होने ही नहीं देना। कुछ रोग वंशानुगत होते हैं और आसानी से नियंत्रण में नहीं आते। पर कुछ ऐसी बिमारियां हैं जिनके बारे में हमें पता लग सकता है और इसके लिए हमें थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।


आपका शरीर दिल के दौरे से पहले आपको लगातार संकेत देता है। आपको उसे समझना पड़ेगा। अगर आप उसे समझ नहीं पा रहे हैं या अनदेखा कर रहे हैं तो आप रिस्क ले रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 90 मिलियन से भी ज़्यादा अमेरिकी लोग किसी ना किसी प्रकार की दिल की बिमारी से पीड़ित हैं। अगर आपका दिल ही सही तरीके से काम नहीं कर रहा तो दूसरे अंगों में गड़बड़ी आना शुरू हो जायेगी।

रिसर्च: डायपर में मौजूद टॉक्सिक केमिकल बिगाड़ सकती है बच्‍चें की सेहत, ग्रोथ में बन सकती है रुकावटरिसर्च: डायपर में मौजूद टॉक्सिक केमिकल बिगाड़ सकती है बच्‍चें की सेहत, ग्रोथ में बन सकती है रुकावट

आपका शरीर दिल के दौरे से एक महीने पहले से ही आपको कई संकेत देता है। उन संकेतों पर ध्यान दें और उन्हें अनदेखा ना करें।

छाती पर दबाव:

आपको कई बार छाती पर दबाव महसूस होगा, इसे एनजाइना भी कहते हैं। जब आपके दिल को ज़्यादा ऑक्सीजन वाला खून नहीं मिलता, छाती में दर्द उत्पन्न हो सकता है। कई लोग इसे अपच का कारण मानते हैं, पर अगर यह दबाव लगातार बना रहता है तो आपको दिल का दौरा पड़ सकता है।

क्या मधुमेह रोगियों को पीना चाहिए अनार का जूस? जानिए यहांक्या मधुमेह रोगियों को पीना चाहिए अनार का जूस? जानिए यहां

चक्कर और ठन्डे पसीने का आना:

रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं होने से सही मात्रा में खून दिमाग तक नहीं पहुंचता है और इसके कारण आपको चक्कर आ सकते हैं। अगर आपको ठन्डे पसीने आ रहे हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें।

केरल में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का मामला आया सामने, जानें इस बीमारी के बारे मेकेरल में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का मामला आया सामने, जानें इस बीमारी के बारे मे


कमज़ोरी महसूस होना:
अगर आपको कमज़ोरी लग रही है, जबड़े में दर्द हो रहा है, काफी पसीना आता है या उल्टी सी लगती है तो आपको दिल का दौरा पड़ सकता है। यह इस बात का संकेत है कि आपकी धमनियां संकीर्ण हो रही हैं और पूरे शरीर में रक्त सही तरह से नहीं पहुँच पा रहा है।


Next Story