लाइफ स्टाइल

भारत में यहां है बप्पा की सबसे बड़ी मूर्ति, दर्शन का बना लें प्लान

SANTOSI TANDI
21 Sep 2023 1:53 PM GMT
भारत में यहां है बप्पा की सबसे बड़ी मूर्ति, दर्शन का बना लें प्लान
x
दर्शन का बना लें प्लान
गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बप्पा की सबसे बड़ी मूर्ति कहां विराजमान है। देखा जाए तो अधिकतर लोगों को यह बात पता है कि एशिया में गणेश जी की सबसे विशाल मूर्ति थाईलैंड में है। लेकिन आज के इस आर्टिकल से आप भारत में स्थित भगवान की सबसे बड़ी मूर्ति के बारे में जान पाएंगे।
तेलंगाना में यहां स्थित है भगवान गणेश की मूर्ति
तेलंगाना के अवंचा (Avancha) के थिम्माजीपेट (Thimajipet) में नगरकुरनूल के पास भगवान गणेश की विशालकाय मूर्ति स्थित है। यह अवंचा में महबूबनगर जिला में बनाया गया है। आज से पहले शायद ही आपने भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति कहीं देखी होगी। (400 साल पुराने गणपतिपुले मंदिर का रहस्य)
ऐश्वर्या गणपति का इतिहास
पश्चिमी चालुक्य वंश के एक राजा द्वारा निर्मित 12वीं शताब्दी की सबसे ऊंची अखंड मूर्ति, एकल पत्थर के शिलाखंड से बनी है। इस मूर्ति को कृषि क्षेत्र में स्थापित किया गया है। भगवान गणेश की भारत की सबसे ऊंची अखंड मूर्ति एक बड़े ग्रेनाइट बोल्डर (पत्थर) पर गढ़ी गई है, जिसे ऐश्वर्या गणपति के नाम से लोग पुकारते हैं।
खंड मूर्ति को राजा थिलापुडु द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने अवंचा पर काफी समय तक शासन किया था। इस राजवंश ने 200 वर्षों से अधिक समय तक तेलंगाना क्षेत्र पर शासन किया। (गणेश का यह मंदिर भी है बेहद खास)
सिद्धिविनायक मंदिर का नाम भी है इस लिस्ट में शामिल
गुजरात के सिद्धिविनायक मंदिर का नाम भी है इस लिस्ट में शामिल है। गुजरात के इस मंदिर को देश का सबसे बड़ा गणेश मंदिर बताया गया है। जिसका नाम 'सिद्धिविनायक' है। यह मंदिर देश का सबसे बड़ा गणेश मंदिर है। मंदिर का निर्माण साल 2011 में अहमदाबाद के पास महेमदाबाद में वात्रक नदी किनारे किया गया था।
लंबाई : 120
फीट ऊंचाई : 71फीट
चौड़ाई : 80 फीट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story