लाइफ स्टाइल

नाश्ते के लिए बेहतरीन आईडिया हैं 'पोहा ढ़ोकला'

Kajal Dubey
19 Aug 2023 1:23 PM GMT
नाश्ते के लिए बेहतरीन आईडिया हैं पोहा ढ़ोकला
x
सुबह-सुबह नाश्ते में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं जो सेहतमंद हो और स्वादिष्ट भी। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए 'पोहा ढ़ोकला' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सुबह के नाश्ते के लिए बेहतरीन आईडिया साबित होगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
पोहा - 500 ग्राम
दही - 250 ग्राम
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
मिर्च का पेस्ट - 1/2 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
राई दाना - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
सोडा - 1/4 चम्मच
हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई - 1/2 चम्मच
बनाने की विधि
- एक बाउल में पोहा ले लें। इसके बाद पोहे को दही में भिगाकर रख दें। आपको पोहे को भिगोने से पहले दही को अच्छी तरह से फेट लेना है। कम से कम आधे घंटे तक पोहे को दही में भिगोकर रखें।
- इसके बाद आपने अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार करना है। पेस्ट बनाने से पहले अदरक को अच्छी तरह से छील लें। इसी मिश्रण में हल्दी, नमक, हरी धनिया, सोडा और तेल भी मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से जिस दही में आपने पोहा मिलाकर रखा है उसमें मिला लें।
- अब आपने एक कम गहराई वाला बाउल लेना है और उसमें चारों तरफ से तेल लगाना है। फिर बनाए हुए घोल को अच्छी तरह से बर्तन में फैला लें।
- अब बाउल को स्टीम के लिए रख दें। 20 से 25 मिनट में स्वादिष्ट "पोहा ढोकला" बनकर तैयार हो जाएगा। ढोकला के तैयार हो जाने के बाद इसमें ऊपर से राई, चीनी, करी पत्ता और तेल से तड़का लगाएं। आप हरी चटनी के साथ ढोकला परोस सकती हैं।
Next Story