- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- चश्मा पहनने वाली...
लाइफ स्टाइल
चश्मा पहनने वाली लड़कियों की खूबसूरती में लगेंगे चार चाँद, अपनाए ये ब्यूटी टिप्स
Mohammed Raziq
22 Aug 2023 4:36 PM IST

x
अपनाए ये ब्यूटी टिप्स
हर महिला को खूबसूरत दिखने कि चाहत होती हैं और इसके लिए महिलाऐं कई तरह से मेकअप का प्रयोग करती है। खासकर की आँखों पर क्योंकि आँखे किसी भी महिला की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाती हैं। लेकिन जब इन आँखों पर चश्मे का पहरा आ जाता है तब यह उन महिलाओं के लिए चिंता का विषय बन जाता है कि किस तरह मेकअप करके सुन्दर दिखा जाये। तो इस समस्या को सुलझाते हुए आज हम बताते हैं आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स जो चश्मा पहनने वाली महिलाओं के लिए बड़े फायदेमंद हैं। तो आइये जानते हैं कुछ ब्यूटी टिप्स के बारे में।
आंखों के डार्क सर्कल को सही तरीके से छिपाएं
इन मेकअप टिप्स को अपनाकर आप आंखों के काले घेरे से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए इन काले घेरे पर कंसीलर लगाएं, जो आपकी त्वचा के टोन को सही करता हैं।
नेचुरल तरीकों को अपनाएं
चश्मा पहनने वाली महिलाओं की आंखों के चारों तरफ काले घेरे बन जाते हैं। इसे छुपाने के लिए महिलाएं अतिरिक्त मेकअप करती हैं। जो बाद में चश्मे से बाहर झांकता हुआ नजर आता हैं। ऐसे में आप अपनी आंखों के मेकअप के लिए नेचुरल तरीकों को ही अपनाएं।
आंख की निचली भागों को चमकाएं
थकान भरी आंखों से छुटकारा पाने के लिए आपको आंख की निचली पलकों में व्हाइट लाइनर का प्रयोग करना होगा। इससे आपकी आंखें बड़ी व चमकदार बनेगी और आपके चेहरे पर ताजगी दिखेगी।
अपने गालों को ब्लश
चेहरे के मेकअप के दौरान आंखों के साथ-साथ अपने गाल पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी हैं। इसके लिए अपने गालों पर ब्लशर से ब्लश लगाना ना भूलें।
अपने आई लैश और पलकों पर दें ध्यान
भूरे और बैंगनी आईलाइनर से अपने निचली आई लैश को कलर करें। अगर आप चश्मा पहनती हैं तो भी आपकी आंखें गुड़िया की तरह बड़ी-बड़ी लगेगी। जो आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगी।
Next Story





