लाइफ स्टाइल

घर में फैला है मच्छरों का आतंक, इन तरीकों से करें उन्हें दूर

SANTOSI TANDI
24 Aug 2023 1:15 PM GMT
घर में फैला है मच्छरों का आतंक, इन तरीकों से करें उन्हें दूर
x
इन तरीकों से करें उन्हें दूर
अक्सर घरों में मच्छरों का आतंक फैला रहता है। घर में गंदगी होने की वजह से या पानी भरे रखने की वजह से मच्छर पनप जाते है। ऐसे में लोग मच्छरों को घर से दूर करने के लिए महंगी-महंगी स्प्रे का इस्तेमाल करती है। लेकिन इन दवाइयों के छिडकाव से हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ने लगता है। ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे कुछ घरेलू नुस्खे जिसकी मदद से आप मच्छरों को घर से दूर रख सकते है। जिनसे किसी भी तरह का कोई नुकसान नही होता है, तो आइये जानते है इस बारे में.....
मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए कोयले में संतरे के छिलके डालकर जलाएं। अब इस धुएं को पूरे घर में फैलाएं। ऐसा करने से मच्छर दूर भाग जाएंगे।
कपूर मच्छरों को घर से भगाने के लिए सबसे सस्ता और टिकाऊ उपाय है। सिर्फ 1 कपूर कमरे में जलाने से 15 से 20 मिनट में मच्छर घर से भाग जाएंगे। इस उपाय को करने के बाद आपको कुछ और करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
तुलसी का पौधा भी मच्छरों को घर से बाहर भगाने में हैल्पफूल है। तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख दें। तुलसी की सुगंध मच्छरों को घर से दूर रखने का काम करती है। आप चाहें तो घर में नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं।
लहसुन की बदबू से भी मच्छर दूर भागते हैं। लहसुन को पीसकर उसको पानी में उबाल लें। अब इस पानी को कमरे के कोनों में छिड़क दें। आप इस पानी को अपने शरीर में भी लगा सकते हैं।
मच्छरों को लैवेंडर की गंध भी पसंद नहीं होती। इसलिए आप अपने घर में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
नीम और नारियल तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। अब इस तेल को अपने शरीर पर लगा लें। इसको लगाने के तकरीबन 8 घंटे तक मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।
Next Story