लाइफ स्टाइल

बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए सिखाएं ये 6 चीजें

Tara Tandi
18 Jun 2022 11:37 AM GMT
बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए सिखाएं ये 6 चीजें
x
सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा स्मार्ट बने। इसके लिए पेरेंट्स बहुत-सी कोशिशें करते हैं। कोई अपने बच्चों का ट्यूशन जल्दी लगवा देता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा स्मार्ट बने। इसके लिए पेरेंट्स बहुत-सी कोशिशें करते हैं। कोई अपने बच्चों का ट्यूशन जल्दी लगवा देता है, तो किसी को कम उम्र में ही स्किल्स के लिए कोचिंग सेंटर भेजने की तैयारी शुरू हो जाती है। पेरेंट चाहते हैं कि पढ़ाई के अलावा भी उनका बच्चा हर एक्टिविटी में तेज हो। आप भी अगर ऐसा ही चाहते हैं, तो आपको कुछ बातें जरूर फॉलो करनी चाहिए, जिससे कि बच्चे स्मार्ट बन सकें।

एडिशनल लैंग्वेज सिखाएं- हिंदी और इंग्लिश के अलावा भी बच्चों को कोई और फॉरेन लैंग्वेज सिखाएं। इससे बच्चे के पास एडिशनल स्किल भी आ जाएगी और आगे बच्चे के कॅरियर में एक स्कोप भी जुड़ जाएगा।
म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना सिखाएं- म्यूजिक सीखना समय की बर्बादी नहीं है। यह न सिर्फ एडिशनल स्किल है बल्कि इससे दिमाग शांत भी रहता है। साथ ही चीजों को देखने और महसूस करने की क्षमता भी बढ़ती है।
जल्दी उठने की आदत- जल्दी उठने की आदत बचपन से सिखानी बहुत जरूरी है। इससे बच्चों का दिमाग एक्टिव रहता है। सुबह जल्दी उठने वाले लोग ज्यादा हेल्दी रहते हैं। ऐसे में बच्चों को जल्दी उठने की आदत सिखाएं।
मेडिटेशन- मेडिटेशन करने से बच्चे का दिमाग शांत रहता है और उसकी मेंटल हेल्थ भी बेहतर बनती है। बच्चों को मेडिटेशन के फायदे भी बताएं। इससे बच्चा अच्छी तरह फोकस भी कर पाएगा।
रीडिंग- बच्चों को कोर्स की किताबों के अलावा कुछ अच्छी किताबे भी पढ़ाएं। बच्चों के लिए पढ़ने की आदत बहुत जरूरी है इसलिए वे नई-नई चीजें सीख सकते हैं।
डिबेट एंड ग्रुप डिस्कंशन- बच्चोंं को एक्टिव बनाने के लिए उनके साथ किसी टॉपिक पर बात करें और उन्हें फायदे और नुकसान के बारे में बताएं। इससे बच्चों की तर्कशक्ति का विकास होगा। स्कूल में भी बच्चोंं को एक्टिविटी में शामिल होने के लिए मोटिवेट करें।
Next Story