लाइफ स्टाइल

इस खास तरीके से बच्चों को सिखाएं क्रिएटिव चीजें

mukeshwari
4 Jun 2023 2:59 PM GMT
इस खास तरीके से बच्चों को सिखाएं क्रिएटिव चीजें
x

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए खेलने कूदने और अपने अनुसार जीने का समय होता है। इस दौरान आप उन्हें कई प्रकार की क्रिएटिव चीजें सिखा सकते हैं जो भविष्य में उनके काम आएंगी। बच्चों को कई प्रकार की चीजें सिखाने से उनका समय भी आराम से निकल जाएगा और मनोरंजन भी हो जाएगा। इसका कारण यह है कि सफलता के लिए बच्चों को पढ़ाई के अलावा भी अन्य काम आने चाहिये।

होमवर्क असाइनमेंट पूरा करने के साथ आप उन्हें डांसिंग, सिंगिंग, पेंटिंग, कुकिंग और स्वीमिंग जैसा कोई भी समर कोर्स करा सकते हैं। अगर आपके बच्चे की खेलों में रुचि है तो खेलों से जुडें सेंटरों में उन्हें भर्ती कराया जा सकता है। इसके अलावा कई प्रकार की क्लासेस भी करा सकते हैं।

पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट क्लासेज

स्कूल में बच्चे को सिलेबस से जुड़ा और सब्जेक्ट्स से जुड़ा ज्ञान तो दिया जा सकता है पर उनकी पर्सनैलिटी में निखार लाने के लिए आप उन्हें क्लासेज जॉइन करवा सकते हैं।

ऐंगर मैनेजमेंट क्लासेज

अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके बच्चे को ज्यादा गुस्सा आता है तो आप किसी ऐसे समर कैंप या रिट्रीट कोर्स के लिए भेज सकते हैं जो ऐंगर मैनेजमेंट सिखाता हो। आज की तनाव भरी जीवनशैली में यह सीखना सबके लिए बेहद जरूरी है, इससे बच्चा मेंटली स्ट्रॉन्ग बनेगा।

लैंग्वेज कोर्स

बच्चों को गर्मियों में व्यस्त रखने का यह भी बढिय़ा तरीका है। ऐसे बच्चा नई भाषा सीखेगा और संवाद स्किल्स भी बेहतर होंगी। शोध बताते हैं कि नई भाषा सीखने से दिमाग भी तेज होता है।

तैराकी सिखाऐं

स्विमिंग बेहद अच्छी एक्सर्साइज है, इसके अलावा विषम परिस्थितियों में आपकी जान भी बचा सकती है। यह सबसे अच्छा मौका है जब आप बच्चे को स्वीमिंग क्लास जॉइन करवा सकते हैं।

कुकिंग

लड़का हो या लड़की, कुकिंग हर किसी को आनी चाहिए। बच्चों को कुकिंग क्लास भी जॉइन करवाई जा सकती है। यह कला उनके जीवन में आगे बहुत काम आएगी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story