लाइफ स्टाइल

Tea Benefits in Summers : जानें गर्मियों में एक कप चाय पिने के फायदे

Tulsi Rao
20 May 2022 11:40 AM GMT
Tea Benefits in Summers : जानें गर्मियों में एक कप चाय पिने के फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चाय लवर्स के लिए क्या सर्दी और क्या गर्मी, कोई भी मौसम उन्हें चाय पीने से नहीं रोक सकता है। स्ट्रेस से लेकर हर छोटी-छोटी खुशियों में उनका चाय पीने का मन करने लगता है। कुछ लोग कहते हैं कि गर्मी के मौसम में ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। यह बात काफी हद तक सही भी है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अति तो हर चीज की बुरी होती है। आप अगर कोई हेल्दी चीज भी बहुत ज्यादा खाते हैं, तो भी इसके साइड इफेक्ट्स होने का रिस्क तो रहता ही है लेकिन रोजाना एक कप चाय पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

एक कप चाय पीने के फायदे
चाय में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिनमें पॉलीफेनोल्स, कैटेचिन और फ्लेवोनोइड शामिल हैं। तो, चाय पीने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें पॉलीफेनोल्स विटामिन डी के स्तर के साथ-साथ हड्डियों के खनिजकरण (bone mineralization) को बढ़ाते हैं, जिसकी वजह से ज्यादातर बीमारियां होती हैं। ज्यादातर लोगों में विटामिन डी की कमी होती है और चाय पीने से उन्हें फायदा मिल सकता है। चाय में फ्लेवोनोइड्स और एस्ट्रोजन जैसे गुण हो सकते हैं, जो हड्डियों के नुकसान को रोकने में मदद करते हैं।
कौन-सी चाय है फायदेमंद
शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि ऊलोंग, ब्लैक और ग्रीन टी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि '50-60 डिग्री सेल्सियस के तापमान वाली चाय पीना प्रभावी है क्योंकि यह कैटेचिन को संरक्षित करने में मदद करता है, जो शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करता है'। इसके अलावा शोध के अनुसार आप अगर गर्म चाय की जगह आइस टी भी मिलते हैं, तो भी आपको इतने ही फायदे मिलते हैं।
इन फायदों के लिए पिएं
फाइटोमेडिसिन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार ग्रीन टी पीने से याददाश्त बेहतर होती है और मन शांत रहता है। चाय में मौजूद कैटेचिन, कैफीन और एल-थीनाइन काफी पौष्टिक तत्व हैं। यह ब्रेन-बूस्टिंग के लिए भी कारगर है। इसके अलावा सुबह के समय एक कप चाय पीने से सुस्ती दूर होती है और आप एक्टिव बने रहते हैं।


Next Story