लाइफ स्टाइल

गोभी मंचूरियन बनाने की टेस्टी विधि

Tara Tandi
14 Sept 2021 10:51 AM IST
गोभी मंचूरियन बनाने की टेस्टी विधि
x
अगर आप भी इंडो चाइनीज फूड लवर हैं तो गोभी मंचूरियन की ये टेस्टी रेसिपी आपको जरूर पसंद आने वाली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अगर आप भी इंडो चाइनीज फूड लवर हैं तो गोभी मंचूरियन की ये टेस्टी रेसिपी आपको जरूर पसंद आने वाली है। बारिश के मौसम में चाय के साथ परोसी गई यह गर्मा-गर्म डिश आपके स्वाद को ही नहीं बल्कि मौसम का मजा भी दोगुना कर देगी। खास बात यह है कि यह डिश बड़ी आसानी से घर पर ही बनाई जा सकती है। तो आइए देर किस बात की जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है रेस्त्रां स्टाइल गोभी मंचूरियन।

गोभी मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री-

-मैदा – 1/2 कप

-गोभी- 1 बड़ी

-मक्के का आटा – 2 टेबल स्पून

-कश्मीरी लाल मिर्च – 1 टी स्पून

-हरी मिर्च कटी – 1

-प्याज बारीक कटा – 1

-नमक – स्वादनुसार

-अदरक (कसा) – 1 टी स्पून

-टोमेटो कैचअप – 1 टेबल स्पून

-ग्रीन चिली सॉस – 1 टेबल स्पून

-सोया सॉस – 1 टेबल स्पून

-व्हाइट विनेगर – 1/2 टेबल स्पून

-पानी – 1/2 कप

-तेल

गोभी मंचूरियन बनाने का तरीका-

गोभी मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और मक्के का आटा लें। इसे धीरे-धीरे पानी डालकर घोल तैयार कर लें। इसके बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से घोलें। इसके बाद कटे हुए गोभी के बड़े टुकड़ें लें। अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। तैयार किए हुए बेसन के घोल में गोभी के टुकड़े डालें। इसके बाद बेसन में कोट किए हुए गोभी के टुकड़े तेल में फ्राई करें। गोल्डन ब्राउन होने तक गोभी को अच्छी तरह से फ्राई करें। इसके बाद एक अलग बर्तन में इसे निकालकर रख लें।

अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें और उसमें कसी हुई अदरक, बारीक कटा प्याज को डाल दें। इसमें 1 चम्मच टोमेटो कैचअप, 1 टेबल स्पून ग्रीन चिली सॉस और एक चम्मच सोया सॉस डालें। इसे थोड़ा भून लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच व्हाइट विनेगर डालें। अब आधा कप पानी डालकर इसे अच्छे से फ्राई करें। अब इसमें फ्राई की हुई गोभी डाल दें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। टेस्टी गोभी मंचूरियन बन कर तैयार है। आप चाहें तो इसके ऊपर बारीक कटा धनिया भी डाल सकते हैं। आप इसे थोड़ा अलग फ्लेवर देने के लिए ऊपर से पिज्जा सीजनिंग भी डाल सकते हैं।


Next Story