लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए स्वादिष्ट और सेहतमंद पिज्जा आमलेट, बड़े चाव से खाएंगे बच्चे

Kajal Dubey
18 Aug 2023 3:55 PM GMT
घर पर बनाए स्वादिष्ट और सेहतमंद पिज्जा आमलेट, बड़े चाव से खाएंगे बच्चे
x
बच्चों के पसंदीदा फ़ूड की बात करें तो उसमें पिज्जा जरूर होता हैं। लेकिन मैदा का पिज्जा सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पिज्जा आमलेट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद और सेहत से भरपूर होता हैं। इसका बेहतरीन स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
अंडे - 4
पनीर - 100 ग्राम
मशरूम - 50 ग्राम
जैतून का तेल - 2 छोटे चम्मच
ओरिगानो - 1/2 छोटा चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटा चम्मच
जैतून - 2-3 (कटे हुए)
नमक - स्वाद अनुसार
काली मिर्च - स्वाद अनुसार
प्याज - 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
टोमैटो सॉस - जरूरत अनुसार
पास्ता सॉस - जरूरत अनुसार
बनाने की वि​धि
- पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें।
- इसमें सब्जियां 5 मिनट तक भूनकर अलग निकाल लें।
- एक बाउल में अंडे फोड़े।
- अब अंडों में ऑरेगैनो, नमक, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च डालकर फेंटे।
- पैन में बचा हुआ तेल गर्म करके अंडों का मिश्रण डालकर फैलाएं।
- इसे दोनों ओर से 2-3 मिनट तक पकाएं।
- ऑमलेट के ऊपर टोमैटो और पास्ता सॉस लगाएं।
- अब ऊपर से सब्जियां, पनीर व मसाले डालें।
- आमलेट को सुनहरा भूरा होने तक ग्रिल करें।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर गर्मागर्म सर्व करें।
Next Story