लाइफ स्टाइल

स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने का टेस्टी और आसान तरीका, जानिए रेसिपी

Bhumika Sahu
28 May 2023 11:30 AM GMT
स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने का टेस्टी और आसान तरीका, जानिए रेसिपी
x
गर्मियों का मौसम है और इन दिनों कुल्फी ना मिलें तो मजा नहीं आता।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों का मौसम है और इन दिनों कुल्फी ना मिलें तो मजा नहीं आता। इसलिए आज हम आपको स्ट्रॉबेरी कुल्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
इसका स्वाद बेहद लजीज होता है और ये बनाने में भी बहुत आसान होती हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे घर पर बनाते हैं स्ट्रॉबेरी कुल्फी।
स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
स्ट्रॉबेरी 1 कप, दूध 1 कप, मिल्क पाउडर 2 टेबलस्पून, चीनी 4 टेबलस्पून, इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने की विधि
स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने के लिए आपको सबसे पहले स्ट्रॉबेरी लेना हैं। इसके बाद इन्हें अच्छे से धो लें। फिर इन्हें बीच से काट लें।
जोड़ों की बीमारियों के पीछे केवल एक ही चीज होती है जिसे भारतीय डॉक्टर पूरी तरह से नजरअंदाज कर देते ह
इसके बाद एक मिक्सी का जार लें। फिर इसमें स्ट्रॉबेरी, दूध, दूध पाउडर, चीनी और इलायची पाउडर डालें और इसका पेस्ट बना लें।
आइसक्रीम मोल्ड में डालें
इसके बाद इसे आइसक्रीम मोल्ड में डाल लें और अगर आपके पास आइसक्रीम मोल्ड नहीं हैं, तो आप इसे किसी गिलास या फिर कप या फिर जो शेप आप देना चाहें उस आकार के बर्तन में डाल लें। इसके बाद इस पर फॉयस पेपर लगाकर इसे बंद कर दें।
फ्रिज में रख दें
साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इसे मोल्ड में डालते हुए इसमें आप आइसक्रीम स्टीक भी डालें। इसके बाद कम से कम इसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और इसे जमने दें।
ड्राई फ्रूट से सजा लें
इसके बाद इसे फ्रिज से निकाल लें और करीब दो मिनट के बाद इसे मोल्ड से निकाल लें। इसके बाद आपकी स्ट्रॉबेरी कुल्फी एकदम तैयार हैं।
आप चाहें तो इसपर ड्राई फ्रूट भी लगाकर इसे सजा सकते हैं। इसके बाद आप स्ट्रॉबेरी कुल्फी को सर्व कर सकते हैं।
Next Story