लाइफ स्टाइल

डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेना खतरनाक, एंटीबायोटिक्स किडनी को पहुंचा सकती हैं नुकसान

jantaserishta.com
28 Dec 2025 11:25 PM IST
डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेना खतरनाक, एंटीबायोटिक्स किडनी को पहुंचा सकती हैं नुकसान
x
Delhi दिल्ली। अक्सर लोग बीमार पड़ते ही दवा लेने लगते हैं। थोड़ी खांसी, हल्का बुखार या सर्दी-जुकाम होते ही लोग सीधे मेडिकल स्टोर जाकर एंटीबायोटिक्स खरीद लेते हैं, लेकिन ये आदत हमारी किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। किडनी रोग विशेषज्ञों का कहना है कि ये एंटीबायोटिक्स सिर्फ बैक्टीरियल इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए बनाई गई दवाएं हैं, न कि हर छोटी बीमारी के इलाज के लिए।
इनका सेवन करना किडनी पर भारी असर डाल सकता है और कई बार हमारी सेहत के लिए
नुकसानदायक
साबित हो सकता है। एंटीबायोटिक्स का सबसे बड़ा खतरा यह है कि कई लोग इसे वायरल इंफेक्शन या सर्दी-जुकाम जैसे मामूली मामलों में भी इस्तेमाल कर लेते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि वायरल इंफेक्शन में हमारा शरीर खुद ही 3 से 5 दिन में वायरस से लड़कर ठीक हो जाता है। ऐसे में बिना जरूरत एंटीबायोटिक्स लेने से न सिर्फ दवा बेअसर हो सकती है, बल्कि किडनी और शरीर की अन्य प्रणालियों पर गंभीर असर पड़ सकता है।
एंटीबायोटिक्स सिर्फ और सिर्फ तब ली जानी चाहिए जब डॉक्टर इसे आवश्यक मानें। खुद से दवा लेना, चाहे कितनी भी मामूली बीमारी हो, सही नहीं है। बार-बार बिना जरूरत एंटीबायोटिक्स लेने से शरीर के बैक्टीरिया इनके खिलाफ खुद को ढाल लेते हैं। यही वजह है कि समय के साथ ये दवाएं शरीर पर कोई असर नहीं करतीं। इसके अलावा, किडनी पर दबाव बढ़ता है और लंबे समय में यह गंभीर रोगों का कारण बन सकता है।
सिर्फ किडनी ही नहीं, एंटीबायोटिक्स के गलत इस्तेमाल से एलर्जी, दस्त, पेट की परेशानी और शरीर में अच्छे बैक्टीरिया का खत्म होना जैसी कई तरह की समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। इसका असर सीधे हमारी इम्यूनिटी और स्वास्थ्य पर पड़ता है। वायरल इन्फेक्शन और सर्दी-जुकाम के दौरान कुछ घरेलू उपाय एंटीबायोटिक्स से बेहतर और सुरक्षित रहते हैं, जैसे गरारे करना, भाप लेना, पर्याप्त पानी पीना और आराम करना। ये तरीके शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं और किडनी पर कोई दुष्प्रभाव नहीं डालते
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story