लाइफ स्टाइल

गर्मियों में अपने शरीर का रखें खास ख्याल, खाएं ये 5 चीजें

Rani Sahu
5 April 2022 10:29 AM GMT
गर्मियों में अपने शरीर का रखें खास ख्याल, खाएं ये 5 चीजें
x
गर्मियों का मौसम हमारे लिए कई परेशानियां लेकर आता है

Summer Foods: गर्मियों का मौसम हमारे लिए कई परेशानियां लेकर आता है। खासकर हमारे शरीर को गर्मियां कुछ खास पसंद नहीं आतीं। इस मौसम में हमारे शरीर में कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में खाने पीने में थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

गर्मियों में तापमान बढ़ने के चलते शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिसके चलते डिहाइड्रेशन होता है और हमें कई बार गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ जाता है।
इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम खाने में हेल्दी फूड्स को शामिल करें। इससे न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि बॉडी डिहाइड्रेट होने से भी बचती है। हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनकी मदद से मौसम की वजह से होने वाली कई बीमारियों से आप बच सकते हैं।
1. टमाटर- गर्मियों के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए टमाटर का सेवन किया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C पाया जाता है। जो आपको हेल्दी रखनें में सहायता करता है।
2. दही- समर सीजन में ज्यादातर दही खाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। दही में प्रोबायोटिक होते हैं और ये हमारी आंतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दही से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
3. छाछ- गर्मियों में छाछ भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। छाछ से पाचन तंत्र ठीक रहने के साथ ही ये पेट की गर्मी से भी शरीर को राहत देती है।
4. संतरा- गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए संतरे का सेवन बेहद लाभदायक होता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन-C मौजूद होता है। ये भी शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए कारगर साबित होता है।
5. सलाद- समर सीजन में हल्का फुल्का खाने के शौकीन हैं, तो अपनी डेली डाइट में सलाद भी लें। ये आपके शरीर के लिए काफी बेहतर रहेगा। सलाद में खीरा, टमाटर, गाजर, अंगूर आदि का उपयोग किया जा सकता है।
6. तरबूज- गर्मी की तपती धूप में तरबूज का सेवन किया जाना चाहिए। इसमें 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है। ऐसे में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
Next Story