लाइफ स्टाइल

पूजा के समय वस्त्र के रंग और शैली का रखें खास ख्याल

Tara Tandi
1 March 2022 4:54 AM GMT
पूजा के समय वस्त्र के रंग और शैली का रखें खास ख्याल
x
महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा अर्चना करने और उन्हें प्रसन्न करने का सबसे अच्छा और पवित्र दिन होता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा अर्चना करने और उन्हें प्रसन्न करने का सबसे अच्छा और पवित्र दिन होता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। इस दिन महाकाल की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आप इस मौके पर भोले बाबा को बेलपत्र और भांग धतूरा अर्पित कर के शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। उन्हें यह बहुत प्रिय है। वैसे तो भोले नाथ अपने नाम की तरह की बहुत भोले हैं और भक्तों की निश्चल मन से की गई भक्ति से ही प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन अगर आप इस शिवरात्रि उनकी खास पूजा करने वाले हैं तो अपने वस्त्रों के चयन पर भी विशेष ध्यान दें। शिवरात्रि के पावन मौके पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए, इसमें से एक वस्त्र है। पूजा के समय वस्त्र के रंग और ढंग का खास ख्याल रखें।

पूजा में कौन से रंग के कपड़े न पहनें
महाशिवरात्रि में भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय कपड़ों के रंग का खास ख्याल रखना चाहिए। पूजा में काले रंग के कपड़ों को भूल कर भी न पहनें। मान्यता है कि भोलेनाथ को काला रंग पसंद नहीं है। वह काले रंग के वस्त्र देखकर क्रोधित हो सकते हैं।
शिव पूजा में किस रंग के कपड़े पहनें
वहीं भोलेनाथ की पूजा आराधना करते समय हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। शिवजी को हरा रंग प्रिय है। लेकिन अगर आपके पास हरे रंग के वस्त्र न हों तो लाल, सफेद, पीला, केसरिया रंग का वस्त्र भी पहन सकते हैं।
किस तरह के वस्त्र पहनें
पूजा के लिए स्नान के बाद साफ सुथरे कपड़े पहनें। पूजा में सूती कपड़े धारण करने चाहिए, क्योंकि सूती वस्त्र को शुद्ध माना जाता है। साथ ही यह आरामदायक और हल्के होते हैं। इन्हें आसानी से कैरी किया जा सकता है।
चमड़े को न करें शामिल
आप किसी भी तरह के कपड़े पहने लेकिन ध्यान रखें कि उसमें चमड़े का इस्तेमाल न हो, जैसे पुरुष पैंट के साथ बेल्ट लगाते हैं। ऐसे में धोती या पायजामा पहनना चाहिए।
Next Story