लाइफ स्टाइल

पीरियड्स के समय Menstrual Hygiene का रखें खास ख्याल, इन टिप्स को ना करें नजर अंदाज

Admin4
25 May 2022 6:33 AM GMT
पीरियड्स के समय Menstrual Hygiene का रखें खास ख्याल, इन टिप्स को ना करें नजर अंदाज
x
आइए जानते हैं पीरिड्स के दौरान हाइजीन का कैसे रखें ख्याल।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हेल्थ डेस्क: पीरियड्स में महिलाओं का मूड ऑफ होता है। पेट दर्द, कमर दर्द से वो परेशान रहती हैं। इतना ही नहीं मूड भी बिगड़ा हुआ होता है। मन करता है कि सिर्फ बेड पर लेटे रहे। कई महिलाएं इस दौरान मेन्स्ट्रुअल हाइजीन ( (Menstrual Hygiene) का ख्याल नहीं रखती हैं। जिसकी वजह से इन्फेक्शन हो जाते हैं। पीरियड्स के दिनों में साफ-सफाई (Period Hygiene) ना सिर्फ हमारे सेहत को ठीक रखेगा बल्कि मूड भी सही रहता है। आइए जानते हैं पीरिड्स के दौरान हाइजीन का कैसे रखें ख्याल।

पीरियड्स में अगर आप पैड का इस्तेमाल कर रही हैं तो हर चार घंटे पर इसे बदलती रहें। अगर हैवी ब्लीडिंग हो रही है तो पैड को तुरंत-तुरंत बदले। अगर आप टैम्पोन (Tampon) का इस्तेमाल करती हैं तो इसे भी चार घंटे पर बदलें। दरअसल, पीरियड ब्लड जब शरीर से निकलता है तो वो कई जीवों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। जो इफेक्शन का कारण बनता है। योनी एरिया में जलन, चकत्ते या फिर यूरिन के जगह इन्फेक्शन हो जाता है। इसलिए पैड को बार-बार बदलते रहें।
योनि के आसपास साबुन का ना करें प्रयोग
एक्सपर्ट की मानें तो योनि का अपना सफाई सिस्टम होता है जो अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखता है। अगर आप साबुन से इसे धोते हैं तो अच्छा बैक्टीरिया मर सकते हैं। ऐसे में साबुन का प्रयोग नहीं करें। बल्कि गर्म पानी से योनि को साफ करें।
योनि को सही तरीके से वॉश करें
गर्म पानी से वजाइन का कैसे साफ करना है ये भी जानना जरूरी है। योनि को हमेशा आगे से पीछे की ओर पोछें। विपरीत दिशा से इसे ना धोए ऐसा करने से गुदा से बैक्टीरिया योनी और मूत्रमाग्र में प्रवेश कर सकते हैं। जिससे इन्फेक्शन हो सकता है।
आरामदायक अंडरवियर पहनें
पीरियड्स के दौरान तंग पेटी या अंडरवियर नहीं पहनना चाहिए।इसकी वजह से पसीना मरने लगता है जिसकी वजह से इन्फेक्शन पैदा हो सकता है। खुजली हो सकती है। इसलिए साफ और आरामदायक कॉटन की पैंटी पहनें। पीरियड्स में पेट दर्द होने पर गर्म पानी से पेट पर सेकाई करें, इससे राहत मिलेगी। जितना हो सकते दवाओं से दूर रहें।


Next Story