लाइफ स्टाइल

बालों के लिए होममेड मेहंदी बनाने के लिए लें इन टिप्स की मदद

SANTOSI TANDI
26 Sep 2023 8:43 AM GMT
बालों के लिए होममेड मेहंदी बनाने के लिए लें इन टिप्स की मदद
x
लिए लें इन टिप्स की मदद
मार्केट में आपको बालों पर लगाने के तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। इन प्रोडक्ट्स को लगाने से बाल कुछ दिन के लिए तो ठीक रहते हैं, लेकिन एक समय के बाद सारी शो चली जाती है। यही कारण है कि घर पर बनी नेचुरल मेंहदी बालों पर लगाने की सलाह दी जाती है। इससे बाल स्मूथ भी रहते हैं और ग्रो भी अच्छे हो जाते हैं। आइए जानते हैं बालों पर मेहंदी लगाने का सही तरीका और फायदे।
घर पर बालों के लिए मेहंदी कैसे बनाएं
आमतौर पर लोग अक्सर मार्केट से मेंहदी का पैकेट खरीदते हैं। आप चाहें तो घर पर भी मेंहदी बना सकते हैं। मेंहदी का पेड़ आपको घर के आसपास या किसी नर्सरी में मिल जाएगा। इन पत्तों को सिलवट्टे या मिक्सर जार में पीसकर मेंहदी तैयार करें।
मेंहदी में क्या-क्या मिलाएं
मेहंदी पाउडर में आप चुकंदर का जूस, कॉफी, ऑलिव ऑयल, विटामिन ई कैप्सूल, एग व्हाईट और दही जैसी चीजों को मिला सकते हैं। इन सभी चीजों में अलग-अलग पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिन्हें बालों में लगाने पर आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
बालों पर मेहंदी कैसे लगाएं
बालों को खोलकर बीच में पार्टिशन करें और मेंहदी का पेस्ट सिर के घर के हिस्से में लगाएं। ध्यान रखें कि मेहंदी सिर्फ ऊपर-ऊपर ही नहीं, बालों के अंदर तक जानी चाहिए। इसके बाद बालों में 2-3 घंटे के मेहंदी लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें। महीने में दो बार बालों में मेहंदी का पेस्ट लगाने पर आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें
Next Story