लाइफ स्टाइल

ट्रेवलिंग के दौरान बच्चों को कराएं इन म्युज़ियम्स की सैर

Prachi Kumar
2 May 2024 11:17 AM GMT
ट्रेवलिंग के दौरान बच्चों को कराएं इन म्युज़ियम्स की सैर
x
लाइफस्टाइल : राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली :- राष्ट्रीय संग्रहालय भारत का सबसे बढ़िया संग्रहालय है यहां अनेक प्रकार के संग्रह हैं, जो प्रागैतिहासिक काल से लेकर आधुनिक काल तक की कलाकृतियां हैं। इसे बनाये जाने का मकसद ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और कलात्मक महत्व की पुरावस्तुओं और कलाकृतियों को प्रदर्शन, सुरक्षा, परिरक्षण और निर्वचन (शोध) के प्रयोजन हेतु संग्रहीत करना है। साथ ही, इतिहास, संस्कृति और कलात्मक उत्कृष्टता एवं उपलब्धियों के संबंध में कलाकृतियों के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी देना भी इसका उद्देश्य है।
राष्ट्रीय रेलवे संग्रहालय नई दिल्ली :- राष्ट्रीय रेलवे संग्रहालय देश का एकमात्र ऐसा संग्रहालय है, जो भारतीय रेलवे की 161 वर्षो की कहानी को दर्शाता है।इस संग्रहालय में भारतीय रेलवे से संबंधित अधिक वस्तुएं प्रदर्शित की गयी हैं। यहां भारतीय रेल से जुड़ी तमाम ऐसी ऐतिहासिक चीजें हैं, जिन्हें केवल यहीं देखा जा सकता है। फेयरी क्वीन दुनिया की सबसे पुरानी चलने वाली वाष्प चालित (स्टीम इंजन) लोकोमोटिव है। यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में भी दर्ज है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल :- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पूरे एशिया में मौजूद मानव जीवन की विकास गाथा की सजीव प्रस्तुति देता है। भोपाल के निकट श्यामला हिल्स की पहाड़ियों पर 200 एकड़ क्षेत्र में फैला यह संग्रहालय दो भागों में बंटा हुआ है। पहाड़ी के एक भाग में पहले से ही प्रागैतिहासिक काल की पत्थरों पर बनी कुछ कलाकृतियां मौजूद थीं, इसलिए इसे यहीं स्थापित किया गया। एक भाग खुले आसमान में है, जबकि दूसरा एक भव्य भवन है। खुले इलाके का भ्रमण कर आप एशिया की जनजातीय विविधताओं को करीब से देख और जान सकते हैं।
सरदार पटेल संग्रहालय, अहमदाबाद :- सरदार पटेल संग्रहालय अहमदाबाद के शाहीबाग विस्तार में स्थित मोती शाही महल में बनाया गया है। इस संग्रहालय में सरदार पटेल और आजादी की लड़ाई से संबंधित फोटो, सरदार पटेल के भाषण, उनके पत्र और उनके व्यक्तिगत उपयोग में आई वस्तुएं मौजूद हैं। इस राष्ट्रीय स्मारक में भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर एक 3डी साउंड एंड लाइट कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।
भारतीय संग्रहालय कोलकाता : – कोलकाता का भारतीय संग्रहालय भारत का सबसे बड़ा और विश्व का सबसे पुराना संग्रहालय होने का दावा करता है। यहां विभिन्न युगों के सामान्य ज्ञान से लेकर मानव विज्ञान और विज्ञान का प्रदर्शन किया गया है। यह ब्रिटिश राज पर विशेष जोर देता है। इसके अलावा यह तिब्बती बर्मी और मुगल प्रदर्शन की भी सुविधाएं देता है। कोलकाता शहर के बीचोंबीच जवाहरलाल स्ट्रीट पर यह म्यूजियम है। इस खूबसूरत बिल्ंिडग में ढेरों सरप्राइज हैं और साथ ही हजारों की संख्या में पुराने कागजात भी। कलकत्ता इंडियन म्यूजियम छह हिस्सों में बंटा हुआ है और हर हिस्से की अपनी एक अलग खासियत है। अगर इस म्यूजियम को अच्छी तरह से देखना चाहते हैं तो इसके लिए तीन दिन चाहिए।
जयगढ़ फोर्ट म्यूजियम, जयपुर :- जयपुर के नजदीक स्थित जयगढ़ किले के भीतर जयगढ़ फोर्ट म्यूजिमय है। यह राजपूताना और मुगल आर्किटेक्ट का अद्भुत नमूना है। राजस्थान की राजशाही का नमूना तुम्हें न सिर्फ इस म्यूजियम में देखने के लिए मिलेगा बल्कि उसके आसपास के इलाकों में भी दिखेगा।
महाराजा सवाई मानसिंह म्यूजियम,जयपुर :- स्थित यह म्यूजियम देश के सबसे खूबसूरत म्यूजियम्स में से एक है। इस म्यूजियम की देखभाल का भी खास ख्याल रखा जाता है। 1959 में बने इस म्यूजियम को जयपुर म्यूजियम के नाम से भी जाना जाता है। इस म्यूजियम में पुराने समय की कलाकृतियों को पेश किया गया है। यहां शाही बग्घी भी रखी हुई है।
हवामहल म्यूजियम ,जयपुर :- महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने इसे 1799 में बनवाया था। हवामहल के भीतर ही यह म्यूजियम है। यह महल जयपुर शहर के बीचोंबीच है। पैलेस ऑफ विंड्स के नाम से मशहूर इस महल में हजारों की संख्या में छोटी-छोटी खिड़कियां हैं। इस महल का निर्माण इस तरीके से इसलिए किया गया था, ताकि महल में हवा अच्छी तरह से आ सके और महल का तापमान नियंत्रित रहे। इसके अंदर ऐतिहासिक कलाकृतियों के साथ-साथ दुर्लभ जीव-जन्तुओं के बारे में जानकारी मिलती है।
कर्नाटक गवर्नमेंट म्यूजियम, बैंगलुरू :- बैंगलुरू शहर स्थित यह म्यूजियम देश के सबसे पुराने म्यूजियम्स में से एक है। 1856 में निर्मित यह म्यूजियम कस्तूरबा मार्ग पर स्थित है। इस म्यूजियम में चंदन के बने क्राफ्ट्स राजस्थानी हस्तकारी और मोहनजोदड़ो की कलाकृतियां हैं। कनार्टक म्यूजियम में सिर्फ कर्नाटक की संस्कृति ही नहीं दिखती है, बल्कि यहां देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति की भी झलक मिलती है।
Next Story