लाइफ स्टाइल

PCOS के लक्षण होंगे कम, नारियल पानी में मिलाकर पिएं यह खास चीज

Manish Sahu
26 Sep 2023 3:52 PM GMT
PCOS के लक्षण होंगे कम, नारियल पानी में मिलाकर पिएं यह खास चीज
x
लाइफस्टाइल: PCOD और PCOS की समस्या आजकल महिलाओं में काफी देखने को मिल रही है। पीसीओडी यानी की पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज, जिसकी वजह से महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी दोनों प्रभावित होती है। पीसीओडी में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट यानी की गांठे हो जाती हैं। इससे महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन बढ़ने लगता है। शुगर क्रेविंग्स, वजन का बढ़ना, कमजोरी और थकान महसूस होना, चेहरे पर बाल आना, वगरैह पीसीओडी के लक्षण हैं। PCOD में हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है।
कई सारे हेल्दी ड्रिंक्स पीसीओडी के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें नारियल पानी काफी गुणकारी है। लेकिन पीसीओडी के कुछ खास लक्षणों को कम करने के लिए नारियल पानी में आपको एक्सपर्ट की बताई एक खास चीज मिलाकर पीनी है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD में कमजोरी महसूस होना
PCOD में अक्सर महिलाएं कमजोरी और थकान महसूस होने की शिकायत करती हैं। इस हेल्थ कंडीशन में महिलाओं को सामान्य से अधिक कमजोरी महसूस होती है और यही कारण है कि वह जल्दी थक जाती हैं। खासकर, शाम होते-होते कमजोरी और शुगर क्रेविंग्स ज्यादा महसूस होने लगती हैं। अक्सर महिलाएं इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह नॉर्मल नहीं है। आपको पीसीओडी के साथ अगर शुगर क्रेविंग्स और थकान महसूस हो रही है, तो अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव जरूर करें।
यह भी पढ़ें- PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में करें ये 7 बदलाव
PCOD में नारियल पानी पीने का तरीका
PCOD में थकान, कमजोरी और शुगर क्रेविंग्स को कम करने के लिए डाइट में विटामिन सी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक को शामिल करना चाहिए। ये दोनों ही माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, थकान को दूर करने में फायदेमंद हैं। इसके लिए आपको नारियल पानी पीना है। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स का अच्छा सोर्स है। रोज 1 गिलास पानी पिएं। इसमें आधा नींबू निचोड़ें और चुटकी भर सेंधा नमक या काला नमक डालें। इसमें भी इलेक्ट्रोलाइट्स अधिक होते हैं। बात अगर नींबू की करें तो यह विटामिन सी से भरपूर होता है। आपको इसे 3-4 बजे के बीच में शाम को पीना है। इससे आपकी एड्रेनल ग्लैंड को आराम मिलेगा और थकान कम होगी।
Next Story