लाइफ स्टाइल

चोट के कारण आ गई है सूजन, ये घरेलू उपाय आजमाएं

Manish Sahu
25 Aug 2023 3:19 PM GMT
चोट के कारण आ गई है सूजन, ये घरेलू उपाय आजमाएं
x
लाइफस्टाइल: जाने-अनजाने में कभी न कभी हम सभी को चोट लग जाती है। ज्यादातर बार चोट हाथ-पैर और सिर पर लगती है। चोट लगने के कारण सूजन आने लगती है। चोट लगने पर फ्लूइड मूवमेंट और व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ने के कारण, वह जगह सूजने लगती है। सूजन के कारण दर्द भी बेहद होता है।
अगर आपके पास सूजन को कम करने के लिए बाम या स्प्रे नहीं है, तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको चोट के कारण होने वाली सूजन को कम करने के तरीके बताएंगे।
सूजन को कम करने के घरेलू नुस्खे
चोट लगने के कारण सूजन हो जाती है। ऐसे में जिस जगह चोट लग जाए, उस जगह को दबाना चाहिए। ऐसा करने से सूजन कम कम हो जाती है। इसके अलावा, आप चोट पर बर्फ लगा सकती हैं। बर्फ लगाने से दर्द कम होता है। साथ ही, कुछ देर में सूजन भी कम होने लगती है। ठंडी चीजों के इस्तेमाल से ब्लड वेसल्स कॉन्ट्रैक्ट हो जाते हैं, जिससे सूजन नहीं होती है।
बर्फ को एक साफ कॉटन के कपड़े या रूमाल में डालकर लपेट लें।
अब इसे धीरे-धीरे करके चोट वाली जगह पर लगाएं।
कम से कम 10-20 मिनट तक चोट पर बर्फ लगाते रहें।
इस बात का ध्यान रखें कि स्किन पर डायरेक्ट बर्फ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
सूजन के कारण दर्द होने पर क्या करें
क्या आपके पैर में चोट लग गई है? इसके कारण सूजन आ गई है। पैरों की सूजन को कम करने के लिए आप एप्सम साल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी में यह नमक मिलाना होगा। अब इस पानी में पैरों को भिगोकर रखें।
यह नमक मैग्निशियम की कमी पूरा करता है, जिससे सूजन कम होने लगती है। एप्सम सॉल्ट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। रोजाना एप्सम सॉल्ट के पानी में पैर भिगोकर रखने से सूजन नहीं होगी।
अगर आपके पास एप्सम सॉल्ट नहीं है, तो सादे नमक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर नमक नहीं है, तो केवल गर्म पानी के उपयोग से ही फायदा होगा। अगर आप गर्म पानी में पैर भिगो नहीं सकती हैं, तो कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर सेंक करें। (चोट लगने पर क्या करें)
इसे भी पढ़ें: अगर पैरों में बार-बार आती है सूजन तो बिना दवा के ऐसे करें ठीकa
सूजन होने पर क्या करें
मसाज करने से शरीर को खई तरह के फायदे मिलते हैं। तरह-तरह के मसाज किए जाते हैं। फेशियल से लेकर बॉडी मसाज तक दी जाती है।
क्या हाथ पर चोट लगने के कारण सूजन आ गई है? ऐसे में आप काम नहीं कर पा रही हैं, तो मसाज करें। मसाज करने से सूजन के साथ-साथ दर्द भी कम हो जाता है। मसाज करते वक्त आपको ज्यादा प्रेशर न लगाएं। इससे परेशानी बढ़ सकती है।
मसाज करने के लिए सबसे पहले तेल को गुनगुना करें। ज्यादा गर्म तेल का इस्तेमाल न करें। (चोट को कैसे ठीक करें)
हल्के हाथ से मसाज करने से फायदा होगा।
मसाज करते वक्त केवल उंगलियों का इस्तेमाल करें। साथ ही, प्रेशर पर भी ध्यान दें।
सूजन कम करने के टिप्स
सूजन को कम करने के लिए गर्म चीजें फायदेमंद होती हैं। आप किसी कपड़े को गर्म करके चोट पर लगा सकती हैं। गर्माहट से चोट वाली जगह पर ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे डैमेज टिशू तक ऑक्सीजन ब्लड पहुंचता है, जिससे सूजन कम हो जाएगी।
क्या आप भी दादी-नानी के नुस्खों पर भरोसा करती हैं? ऐसे में आपको हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए। चोट वाली जगह पर हल्दी और सरसों का तेल मिलाकर लगाया जा सकता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे चोट का घाव जल्दी भर जाएगा। साथ ही, हल्दी का लेप लगाने से सूजन और दर्द दोनों कम हो सकते हैं।
चोट के कारण होने वाली सूजन को कम करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करें। सरसों के तेल में लहसुन डालकर कुछ देर पका लें। इस तेल का इस्तेमाल सूजन वाली जगह पर करें। तेल लगाने के बाद हल्के दबाव के साथ मसाज करना न भूलें।
अगर आपके पैर में चोट लगी है, तो पैरों को ऊपर करके लेटने से दर्द के साथ-साथ सूजन भी कम होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि पैरों को ऊपर करके कैसे लेटा जाए? इसके लिए आप तकिए का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, आप कम्प्रेशन वाले मोजे पहन सकती हैं। ये मोजे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं, जिससे सूजन नहीं होती है। बाजार में आपको आसानी से कम्प्रेशन मोजे मिल जाएंगे।
Next Story