लाइफ स्टाइल

सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है शकरकंद का हलवा, ऐसे करे सेवन

Rani Sahu
13 Jan 2023 3:51 PM GMT
सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है शकरकंद का हलवा, ऐसे करे सेवन
x
वैसे तो बहुत से ऐसे फल है जिसका सेवन करने से शरीर को काफी फायदे मिलते है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे जो सार्दियों में शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शकरकंद एक ऐसा फल है जिसका सेवन करने से आपके शरीर को काफी फायदे मिल सकते हैं।
शकरकंद
शकरकंद एक मौसमी फल है, यह ज्यादातर सर्दियों के मौसम में ही देखने को मिलता है। इस फल में कई सारे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इसलिए इस फल को सर्दियों में खाने की सलाह दी जाती है। शकरकंद से कई प्रकार के व्यंजन बनाकर आप इसका सेवन कर सकते है। काफी लोग इस फल को उबालकर या फिर फ्राई करके खाना पंसद करते है। वहीं कुछ लोग इस आग में भूनकर खाते है। लेकिन ज्यादातर शकरकंद का हलवा बनाकर इसका सेवन करते है। माना जाता है कि गर्म होने के साथ ही यह फल सर्दियों में सेहतमंद भी है।
शकरकंद के फायदे
शकरकंद शरीर में शरीर में गर्मी पैदा करता है। शकरकंद का हलवे में सुखे मेवे, गुड़ और देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है। इससे शरीर का काफी ऊर्जा मिलती है। सर्दियों में शकरकंद खाने से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। वहीं अगर आपके शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत है तो यह हमें काफी बीमारियों से दूर रखता है। शकरकंद की तासीर गर्म होने के कारण यह यह शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही कई शरीर की बिमारियों से लड़ने में मदद भी मदद करता है। शकरकंद का सेवन करने से हमारे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story