लाइफ स्टाइल

गर्मी से छूट रहे पसीने... तो घर पे इस आसान तरीके से बनाएं लजीज ठंडाई और पाएं सुकून

Bharti sahu
31 May 2023 3:22 PM GMT
गर्मी से छूट रहे पसीने... तो घर पे इस आसान तरीके से बनाएं लजीज ठंडाई और पाएं सुकून
x
ठंडाई को बनाना काफी आसान है।
गर्मियों में अक्सर कुछ ठंडा खाने और पीने का मन करता है। इसका कारण है बाहरी वातावरण और शरीर का बढ़ा हुआ तापमान। अब आप चुटकियों में गर्मी को दूर भगा सकते हैं ठंडाई पीकर। आमतौर पर लोग पैकेट बंद ठंडाई का मसाला लेकर आते हैं और दूध में घोल के पीते हैं, लेकिन इसमें वैसा स्वाद नहीं आता, जैसा चाहिए होता है। इसलिए हम बता रहे हैं ऐसा आसान और सही तरीका जिससे आप घर पर ही शानदार ठंडाई बना सकते हैं। ठंडाई को बनाना काफी आसान है।
इसे 15 मिनट में बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
ठंडाई का पेस्ट बनाने की सामग्री
- 3 छोटी कटोरी बादाम
- 1 छोटी कटोरी काजू
- 1 छोटी कटोरी सौंफ
- 1/2 छोटी कटोरी मगज (तरबूजे के दाने)
- 1/2 छोटी कटोरी काली मिर्च
- 1 छोटी कटोरी पिस्ता
- 1 कटोरी खसखस (पोस्ता दाने)
- 4-5 हरी इलायची
- 5 ग्राम केसर
- 1 गिलास गर्म पानी
- 3 टेबलस्पून गुलकंद
- मिक्सर जार
ठंडाई की चाशनी बनाने की सामग्री
- बड़ी कड़ाही
- 300 ग्राम चीनी
- 250 मिलीलीटर पानी
- एक चुटकी केसर
- 150 मिलीलीटर पानी
- दूध
विधि
- ठंडाई बनाने के लिए एक कटोरे में बादाम, काजू, सौंफ, मगज, काली मिर्च, पिस्ता, खसखस, इलायची और केसर डालें।
- इस कटोरे में गर्म पानी डालें। गर्म पानी डालने से सूखे मेवे जल्दी से भीग जाएंगे। मेवों को 4 घंटे तक पानी में डालकर रखें।
- ठंडाई बनाने के लिए भीगे हुए मेवों को मिक्सर जार में डालें।
- जार में गुलकंद डाल दें। अगर गुलकंद नहीं मिल रहा है तो गुलाब की सूखी पंखुड़ियां डाल लें। या फिर गुलाब की ताजी पंखुड़ियां भी इसमें डाल सकते हैं।
- इसे पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
- ठंडाई के लिए पेस्ट बन चुका है। अब चाशनी बनाएं।
Next Story