लाइफ स्टाइल

सुपरफूड एवोकाडो इन 7 तरीकों से आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है, इसे आज से ही अपने आहार में शामिल करें

18 Dec 2023 1:03 AM GMT
सुपरफूड एवोकाडो इन 7 तरीकों से आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है, इसे आज से ही अपने आहार में शामिल करें
x

स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने आहार में कुछ सुपरफूड्स को शामिल करने की जरूरत है, जिनके पोषक तत्व आपको गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। ऐसा ही एक सुपरफूड है एवोकाडो, जिसका सेवन सलाद, सूप या जूस किसी भी रूप में किया जा सकता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड, विटामिन ए, बी, …

स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने आहार में कुछ सुपरफूड्स को शामिल करने की जरूरत है, जिनके पोषक तत्व आपको गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। ऐसा ही एक सुपरफूड है एवोकाडो, जिसका सेवन सलाद, सूप या जूस किसी भी रूप में किया जा सकता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड, विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, खनिज और प्रोटीन शरीर को मजबूत बनाते हैं और शरीर में बीमारियों को पनपने से रोकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सुपरफूड एवोकैडो के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानें उनके बारे में कुछ…

हड्डियों को बनाए मजबूत

हड्डियों के लिए भी एवोकाडो खाने के फायदे उपयोगी हैं। कच्चे एवोकाडो में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाकर हड्डियों को लाभ पहुंचा सकता है। यह खास फल विटामिन।के से भी समृद्ध होता हैए जो हड्डी के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पोषक तत्व ऑस्टियोप्रोटेक्टिव हड्डियों को मजबूत करने वाला लाभ प्रदर्शित करता है। वहीं, इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी मौजूद होता है। इस गुण के कारण यह जोड़ो में दर्द और सूजन को भी कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी

हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने और हृदय रोग से संबंधित जोखिम से राहत पाने में एवोकाडो का सेवन काफी हद तक उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई और के भी मौजूद होता है। इस कारण यह शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति भी कर सकता है, जिससे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

पाचन को सुधारे

शोध में माना गया है कि एवोकाडो में मौजूद फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है, जो पाचन में सहायक होते हैं। यही वजह है कि सीधे तौर पर एवोकाडो में मौजूद फाइबर को पाचन स्वास्थ के लिए उपयोगी माना जा सकता है

गठिया की दवा है एवोकैडो

गठिया दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रभावित करता है। एवोकैडो को गठिया का लक्षणों को कम करने के लिए पाया गया है। इसलिए गठिया से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा इसमें फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनोइड, कैरोटीनोइड, फिटोस्टरोल फैटी अल्कोहल और ओमेगा ।3 फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं। यह जोड़ों और मांसपेशियों की सूजन को कम करने के लिए सबसे अच्छे भोजन में से एक है।

बॉडीबिल्डिंग में काफी मदद मिलती है

एवोकाडो का सेवन करने से नई कोशिकाओं के निर्माण में काफी मदद मिलती है। जब आप बॉडी बिल्डिंग के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो कोशिकाएं टूटती हैं और इन्हीं कोशिकाओं के तेजी से पुनर्निर्माण के लिए एवोकाडो का सेवन प्रभावी रूप से कार्य कर सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

एवोकाडो ल्यूटिन और जेक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से समृद्ध होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने का काम कर सकते हैं। वहीं, ल्यूटिन उम्र के साथ नजर संबंधी समस्या को कम करने का भी काम कर सकता है। इस बात का साफ जिक्र एवोकाडो से संबंधित दो अलग।अलग शोध में भी किया गया है। इसके अलावा, यह फल विटामिन।ई से भी समृद्ध होता है, जो आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्व है।

कैंसर के जोखिम को कम करे

कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए भी एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है। चार अलग।अलग शोधों में इस बात को स्वीकार किया गया है। एक शोध के मुताबिक एवोकाडो में एवोकैटिन।बी नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाओं से लड़ने का काम कर सकता है, जो कैंसर का कारण बन सकती हैं।

    Next Story