लाइफ स्टाइल

कमाई के कारण 'लेडी अंबानी' भी कहा जाता है Sunil Shetty की पत्नी माना शेट्टी

Tara Tandi
22 Aug 2021 5:11 AM GMT
कमाई के कारण लेडी अंबानी भी कहा जाता है Sunil Shetty की पत्नी माना शेट्टी
x
साल 1992 में आई फिल्म बलवान से अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी

साल 1992 में आई फिल्म बलवान से अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अक्सर खबरों में रहते हैं. लगभग 110 से ऊपर फिल्मों में काम कर चुके सुनील शेट्टी के अभिनय की दुनिया दीवानी थी. दिलवाले, अंत, मोहरा, गोपी किशन, कृष्णा, रक्षक, बाॅर्डर, भाई, हेराफेरी, धड़कन जैसी कई फिल्मों से सुनील शेट्टी ने लोगों का दिल जीता है.Also Read - Sunil Shetty के बेटे Ahan Shetty की गर्लफ्रेंड Tania Shroff के हुस्न ने मचाई तबाही, जिसने भी देखा मचल उठा

आज हम सुनील शेट्टी के करियर के बारे में नहीं बल्कि उनकी पत्नी के बारे में बताएंगे जो अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं. सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी (Mana Shetty) बिजनेस की दुनिया में काफी आगे हैं. उनके हुस्न के आगे फिल्मी एक्ट्रेसेस भी फेल हैं.

फिल्मी दुनिया से दूर माना एक सफल व्यवसायी महिला हैं. अगर कभी बॉलीवुड एक्टर्स की रईस पत्नियों की लिस्ट बनेगी तो उसमें सबसे पहला नाम सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी का आएगा.

माना को उनकी कमाई के कारण 'लेडी अंबानी' भी कहा जाता है. बताया जाता है कि सुनील से ज़्यादा कमाई उनकी पत्नी करती हैं. माना रियल एस्टेट के कारोबार में काफी एक्टिव हैं. वो सामाजिक कार्यों में भी आगे रहती हैं. इन सबके अलावा माना का अपना लाइफस्टाइल स्टोर भी है.

बता दें कि सुनील शेट्टी ने माना से साल 1991 में शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं-अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी

Next Story