लाइफ स्टाइल

Watermelon: सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

jantaserishta.com
28 March 2026 3:35 PM IST
Watermelon: सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
x
नई दिल्ली: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही रिफ्रेशिंग फल खाने की इच्छा बढ़ जाती है क्योंकि तापमान इतना अधिक होता है कि खाने की बजाय, तरल पदार्थ पीने का मन ज्यादा करता है। हर बदलते मौसम में प्रकृति भी अपना रूप बदल लेती है और गर्मियों में रस से भरे ताज़े फलों की बहुतायत होती है। गर्मियों की शुरुआत के साथ रसीले और मीठे तरबूज भी बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।
आयुर्वेद में तरबूज को सिर्फ फल नहीं माना जाता, बल्कि इसे पित्त शामक फल की संज्ञा दी गई है। तरबूज को ज्येष्ठ के महीने का फल माना गया है क्योंकि उस वक्त तापमान सबसे अधिक गर्म होता है और तरबूज की तासीर ठंडी होती है। भले ही बाजार में अभी से तरबूज और खरबूज बाजार में मिलने लगते हैं, लेकिन फिलहाल उनका सेवन पाचन की समस्या पैदा कर सकता है। मौसम के अनुसार तरबूज खाने के अनगिनत फायदे हैं।
यह सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड नहीं रखता है, बल्कि वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में एक बार सेवन के बाद लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। तरबूज खाने से शरीर में गर्मियों में पानी की कमी नहीं होती है क्योंकि तरबूज का 90 फीसदी हिस्सा पानी ही होता है। ऐसे में गर्मियों में तरबूज का सेवन लाभकारी है। यह चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाने में भी मदद करता है और शरीर के तापमान को भी संतुलित रखता है।
तरबूज में विटामिन सी और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे और बालों की हेल्थ के लिए लाभकारी है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है, जिससे गर्मियों में होने वाली अतिसार और जी घबराने की समस्या कम होती है। इसके अलावा तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करते हैं।
अगर शरीर में सूजन की समस्या है, तब भी तरबूज का सेवन लाभकारी है। पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर शरीर मजबूती देने का काम करते हैं। गर्मियों में दोपहर के वक्त तरबूज जरूर खाएं। अगर काटकर खाने के लिए समय नहीं है, तो पुदीने के साथ मिलाकर उसका जूस भी पी सकते हैं, लेकिन जूस को बिना छाने पिएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story