लाइफ स्टाइल

समर स्पेशल समर में डेजर्ट मैंगो पनाकोटा, रेसिपी

Kajal Dubey
31 March 2024 4:53 PM IST
समर स्पेशल समर में डेजर्ट मैंगो पनाकोटा, रेसिपी
x
लाइफ स्टाइल : गर्मियों के दौरान आम को आहार में जरूर शामिल किया जाता है क्योंकि इस मौसम में यह बेहतरीन स्वाद देता है। आम से बने व्यंजन हर किसी को पसंद होते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए आम से बनी खास इटालियन मिठाई मैंगो पनाकोटा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जो बेहतरीन स्वाद देगी. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1 आम का गूदा
- 1 कप नारियल का दूध
- 1 कप ताजी क्रीम
- 4-5 बड़े चम्मच चीनी
- 2 बड़े चम्मच जिलेटिन
- आधा चम्मच वेनिला एसेंस
- कुछ पुदीने की पत्तियां (गार्निशिंग के लिए)
व्यंजन विधि
- जिलेटिन को 1/4 कप गुनगुने पानी में घोलकर 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
- एक पैन में नारियल का दूध, ताजी क्रीम और चीनी डालकर गर्म करें, लेकिन उबाल आने से पहले इसे आंच से उतार लें. ठंडा होने दें।
- इसमें आम का गूदा, वेनिला एसेंस और भिगोया हुआ जिलेटिन डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
-इसे एक गिलास में डालकर 4 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
- पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें.
Next Story