लाइफ स्टाइल

गर्मियों का बेस्ट फूड है समर स्पेशल दलिया, बीमारियों से बचाएगा रेसिपी

Kajal Dubey
31 March 2024 11:45 AM IST
गर्मियों का बेस्ट फूड है समर स्पेशल दलिया, बीमारियों से बचाएगा रेसिपी
x
लाइफ स्टाइल : गर्मी के मौसम में खान-पान में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है क्योंकि सेहत खराब होने का डर रहता है। इस दौरान ऐसे आहार का चयन करना चाहिए जो पौष्टिक हो। इसलिए आज हम आपके लिए दलिया बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं जो विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुणों से भरपूर है। तो आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
दलिया - 100 ग्राम
चीनी - 50 ग्राम
देसी घी - 1/2 छोटी चम्मच
दूध - 300
एमएल पानी - 200 एमएल
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में घी गर्म करें और उसमें दलिया को 3-4 मिनट तक भून लें.
- अब इसमें पानी डालें और कुकर बंद करके 1-2 सिटी लगाएं.
- इसके बाद दलिया को गैस की धीमी आंच पर करीब 7-8 मिनट तक पकाएं.
- दलिया पकने के बाद गैस बंद कर दें.
- कुकर खोलें, इसमें चीनी और दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- फिर इसे 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. ताकि यह कुकर के तले में न लगे.
- अगर दलिया ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें दूध और मिला लें.
- इसे चलाते हुए कुछ देर तक पकाएं और आंच से उतार लें.
- आपका दलिया तैयार है.
Next Story