लाइफ स्टाइल

समर स्पेशल : 5 मिनट में बच्चों के लिए बनाएं 3 तरह के मिल्कशेक

Bharti sahu
1 Jun 2021 3:17 PM GMT
समर स्पेशल : 5 मिनट में बच्चों के लिए बनाएं 3 तरह के मिल्कशेक
x
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसके सेवन से हड्डियों में मजबूती आने के साथ बेहतर तरीके से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्कदूध में कैल्शियम, प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसके सेवन से हड्डियों में मजबूती आने के साथ बेहतर तरीके से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मगर अक्सर बच्चे दूध पीने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में आप उन्हें मिल्क शेक बना कर पिला सकती है। यह पीने में टेस्टी होने का सेहत के लिए फायदेमंद होंगे। साथ ही तेज चिलचिलाती गर्मी से भी आराम दिलाएंगे। तो चलिए आज हम आपको 5 मिनट में तैयार होने वाले 3 तरह के मिल्क शेक की रेसिपी बताते हैं।

1. ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक
सामग्री
ठंडा दूध- 1 गिलास
ड्राई फ्रूट्स- 1 बड़ा चम्मच (कटे हुए)
इलायची पाउडर- चुटकीभर
चीनी- जरूरत अनुसार
आइसक्रीम- जरूरत अनुसार
चॉकलेट सिरप- 2 बड़े चम्मच
बर्फ- 2-3 क्यूब्स
गार्निश के लिए
ड्राई फ्रूट्स
चॉकलेट सॉस
विधि
. सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें।
. अब गिलास में मिश्रण को भर कर ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट सिरप से गार्निश करके सर्व करें।
2. चॉकलेट मिल्कशेक
सामग्री
ठंडा दूध- 1 गिलास
चोको पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- 1 बड़ा चम्मच (कटे हुए)
चीनी- जरूरत अनुसार
आइसक्रीम- जरूरत अनुसार
चॉकलेट सिरप- 2 बड़े चम्मच
बर्फ- 2-3 क्यूब्स
विधि
. सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें।
. तैयार मिल्क शेक को गिलास में भरकर चॉकलेट सिरप से गार्निश करके सर्व करें।
3. मैंगो मिल्कशेक
सामग्री
ठंडा दूध- 1 गिलास
आम का पल्प- 3-4 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- 1 बड़ा चम्मच (कटे हुए)
चीनी- जरूरत अनुसार
बर्फ- 2-3 क्यूब्स
गार्निश के लिए
आम के टुकड़े- 1 बड़ा चम्मच
विधि
. सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें।
. तैयार मैंगो मिल्क शेक को गिलास में भरकर आम से से गार्निश करके सर्व करें।


Next Story